1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल फोन के मामले में भी बॉलीवुड स्टार्स के शौक हैं रॉयल, जानिए किस स्टार्स के पास है कितना महंगा फोन

मोबाइल रखने का शौक आज के समय का स्टेट्स सिंबल’ बन चुका है लोग इस पाने के लिए लाखों रूपए खर्च करने को तैयार कहते है फिर चाहे बॉलीवुड का बड़ा स्टार क्यो ना हो..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 15 Sep 2021, 4:47 PM IST

 Bollywood stars have mobile phones

Bollywood stars have mobile phones

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स फिल्में के साथ साथ अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते है। इनके शौक मंहगी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक ही नही बल्कि महंगे मोबाइल फोन के भी होते हैं। ये लोग ना सिर्फ फोन पर बाते करने या फोटोज वीडियोज़ बनाने के लिए नही बल्कि स्टेट्स सिंबल’दिखाने के लिए मंहगे से मंहगे मोबाइल खरीदते है। ज हम यहां बता रहे है उन स्टार्सके बारे में जिनकी जेब पर रहते है कितना महंगे मोबाइल फोन –

करीना कपूर खान

सबसे पहले हम बात करते है बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो करीना कपूर खान से जो पटौदी खानदान की बहू के नाम से जानी जाने लगी हैं। बेगम बनने के साथ ही करीना कपूर के शौक भी बेहद शाही हैं, करीना कपूर के स्मार्टफोन की बात करें तो वो iPhone 12pro स्मार्टफोन का उपयोग करती हैं। जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये से 1.35 लाख रुपये है और अभी हाल ही में, करीना कपूर खान को अपने शानदार स्मार्टफोन को दिखाते हुए देखा गया।

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट की बात करें तो आलिया भट्ट एप्पल के लेटेस्ट आईफोन 12प्रो को इस्तेमाल करती हैं, आलिया भट्ट के सेल फोन कवर पर भी उनका नाम बड़े अक्षर में ALIA लिखा हुआ है इतना ही आलिया भट्ट ने फोन के वॉलपेपर पर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की फोटो भी लगी है। जो काफी वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें:-मैंने प्यार किया’ फिल्म के लिए सलमान खान ने कटवाए थे 15 रुपए में बाल

शाहिद कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर भी आईफोन के दीवाने हैं उनके पास भी आईफोन का लेटेस्ट मॉडल है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को अक्सर मोबाइल से फोटो खीचते या बात करते हुए देखा जा सकता है। वो अपने पास iphone का लेटेस्ट मॉडल रखा हुई है। जान्हवी अक्सर अपनी मिरर सैल्फीज़ पोस्ट करती हैं। जान्हवी ने अपने फोन को व्हाइट बैक कवर में अपनी और खुशी कपूर की फोटो लगाई हुई है।

यह भी पढ़ें:- सैफ अली खान ने सरेआम खोल दी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात, सुनकर शरम से लाल हुई करीना कपूर

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक मलाइका अरोड़ा भी iphone यूज़ करती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मलाइका अपने न्यू-न्यू लुक्स की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं।

सलमान खान

सलमान खान के शौक काफी अलग है वो ब्लैकबेरी से लेकर ओपो और एप्पल ब्रांड्स के फोन सलमान यूज़ करते हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने अभिनेता है। वो ब्लैकबेरी या एप्पल डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट करते हैं। कई इंवेट में भी उन्हें एप्पल और ब्लैकबेरी डिवाइस के साथ देखा गया है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा नोकिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। वो नोकिया लूमिया का इस्तेमाल करने के साथ आईफोन को भी अपने पास रखती हैं।