1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैंने प्यार किया’ फिल्म के लिए सलमान खान ने कटवाए थे 15 रुपए में बाल

बॉलीवुड में दंबग सलमान खान के सिक्का चलता है लेकिन एक समय ऐसा भा था जब उन्हें फिल्म के डायरेक्टर के इशारे पर नाचना पड़ता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 11 Sep 2021, 6:30 PM IST

Salman khan

Salman khan

नई दिल्ली। सलमान खान आज के समय के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी हर एक फिल्म सुपरहिट हो रही है। 55 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लीड रोल में ही देखना पसंद करते हैं। एक समय ऐसा था जब सबके चहेते स्टार सलमान खान को डायरेक्टर के कहने पर चलना पड़ता था।

ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि एक फिल्म को पाने के लिए सलमान खान ने मात्र 15 रुपए में बाल कटवाकर फिल्म को पूरा किया था। यह बात उस समय की है जब सलमान खान ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म का ऑडिशन देने के लिए गए थे। उस दौरान इस फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या की पहली पसंद सलमान खान नहीं थे, वो उन्हें छोड़कर बाकी लड़कों का ऑडिशन ले रहे थे। हालांकि सबसे आखीर में उन्होंने सलमान खान का ऑडिशन लिया था।

सूरज बड़जात्या जिस दौरान सलमान का ऑडिशन ले रहे थे तब उन्हें सलमान के बाल पसंद नहीं आ रहे थे। उन्होंने तुंरत सलमान को बाल कटाने के लिए कहा। इतना ही नही वे खुद उन्हें लेकर एक बारबर के पास ले गए और उनके बाल कटाए।

सबसे खास बात यह थी कि खुद सूरज बड़जात्या वहां खड़े होकर बाल की स्टाइल के बारे में बता रहे थे। वे नहीं चाहते थे कि सलमान के खराब हेयर स्टाइल के चलते उनकी फिल्म की शूटिंग रुक जाए।

ज्यादा पैसे दिए थे बाल कटाने के –

सलमान ने बाल कटाने के बाद बारबर ने उनसे 15 रुपए लिए थे पर उस समय के हिसाब से ये रुपए भी ज्यादा थे। वैसे जहां से सलमान ने बाल कटाए थे पहले वो बाल कटाने के 5 रुपए ही लेता था लेकिन जब उस नाई को पता चला कि ये लड़का हीरो बनने वाला है तो उसने 5 की जगह 15 रुपए लेने शुरू कर दिए। इसके बाद सलमान को मिली फिल्म में मैंने प्यार किया’ के हीरो के रूप में जगह। और रातों-रात बन गए एक बड़े सुपरस्टार।