
जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं
Jaya Bachchan birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को रिलेशनशिप एडवाइस दी है। जया और नव्या कई बार नानी-नातिन कम और दोस्त ज्यादा लगती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ नानी- नातिन नहीं दोस्त जतादा लगते हैं। कभी-कभी नानी जया बच्चन अपनी नातिन को सीरियस होकर सलाह के तौर पर समझाती भी हैं।
जया बच्चन ने नव्या के लेटेस्ट पॉडकास्ट एपिसोड में रिलेशनशिप के बार में बात की थी। जया बच्चन ने सलाह भी दी थी कि- बात मेरी जनरेशन की हो या श्वेता की हम लोग इस विषय में सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन नव्या के उम्र में बच्चे जब इस अनुभव से गुजरते हैं तो कही न कही अपने आप में गिल्टी फील करते हैं। ये देखकर मुझे काफी बुरा लगता है,
मुझे लगता है कि आजकल बच्चों में फीलिंग्स और रोमांस की कमी है इसलिए मुझे लगता है कि आजकल के बच्चों को अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए जो हमेशा उनका साथ दे क्योंकि एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी है। जया बच्चन ने आगे कहा कि शादी के बाद प्यार तो एक दिन खिड़की के रास्ते बारह चला जाता है।
नव्या के पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन भी मौजूद थीं। उन्होंने जया बच्चन की बातों के बीच बोलै कि- हां मुझे भी लगता है कि- जिंदगी बहुत छोटी है इसके लिए आगे बढ़ें। दोस्ती में अगर फीलिंग्स आ रही हैं। तो उसे अपना लाइफ पार्टनर बना लेना चाहिए। इससे आपके दोस्ती का बॉन्ड खराब नहीं बल्कि और मजबूत बन जाएगा।
Updated on:
9 Apr 2024, 7:13 AM IST
Published on:
8 Apr 2024, 10:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.