12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत ने एलन मस्क के ब्रेन चिप इंप्लांट ट्वीट पर किया रिएक्ट, सतयुग और देवी-देवताओं से की तुलना

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एलन मस्क के दिमाग से फोन चलाने वाली तकनीक से जुड़े एक ट्वीट पर रिएक्ट किया है।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jan 31, 2024

kangana_ranaut_reacts_to_elon_musk_tweet.jpg

Kangana Ranaut: हाल ही में ट्वीट के जरिए एलन मस्क ने दिमाग से फोन और कंप्यूटर चलाने वाली तकनीक के बारे में बताया। एलन की न्यूरालिंक कॉर्प कंपनी ने किसी इंसान में पहला ब्रेन चिप लगाने का दावा किया है। जिस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने इसकी तुलना सतयुग से की और कहा कि पहले देवता और ऋषि बिना बोले बातचीत के लिए इसका उपयोग करते थे।

कंगना रनौत का रिएक्शन
एलन मस्क के ट्वीट पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। कंगना ने इस तकनीक की तारीफ की और साथ ही सतयुग से तुलना कर दी। कंगना ने कहा कि सतयुग में सभी देवता और ऋषि-मुनि इस तकनीक का इस्तेमाल किया करते थे।

कंगना ने किया ट्वीट
कंगना रनौत ने एलन मस्क के ट्वीट को देखकर अपने X अकाउंट पर शेयर किया। साथ में लिखा, 'सतयुग को मुख्य रूप से इस तकनीक यानी बिना बोले कम्युनिकेट करने की क्षमता के कारण ही याद किया जाता है। अगर हम इसे अपने जीवनकाल में देखें तो देवता, ऋषि और कई अन्य प्राणी हमारे ग्रंथों में जिस तकनीक का उपयोग करते हैं, उसकी कल्पना करना असंभव नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश तथाकथित नास्तिकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह समझना है कि जो उन्होंने नहीं देखा है या नहीं सुना है, वो उसे समझ सकें, क्योंकि वो हमारे धर्मग्रंथों में लिखी हर चीज को झूठी समझते हैं। उस पर विश्वास नहीं करते। लेकिन अब यह दूर नहीं है।'



यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर बने 'कबीर सिंह' से कबीरा भाभी, डाला घूंघट, हंस-हंसकर लोट-पोट हुए फैंस