
Kangana Ranaut
नई दिल्ली: विवादों से दूर इन दिनों कंगना रनौत अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली और भाई के साथ मस्ती भरी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका प्यार और उनकी बॉन्डिंग सिबलिंग गोल्स दे रहे हैं। कंगना ने इन तस्वीरों के साझा करते हुए बताया कि उनसे पहले उनकी मां को एक और बच्चा हुआ था जो बच नहीं पाया।
कंगना ने लिखा, 'हमसे पहले मेरी मां को एक और बच्चा था जो बच नहीं पाया। मैं मिडिल चाइल्ड हूं अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई के बीच, अक्सर लगता है कि हम एक ही हैं जो कि तीन हिस्सों में बंटे हुए हैं।' कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपनी बहन और भाई के साथ खूबसूरत वादियों के बीच पहुंची हुई हैं। एक फोटो में वह रंगोली के साथ बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में भाई के साथ वह सेल्फी लेती दिख रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
कंगना रनौत अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। वह जब भी अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश जाती हैं तो परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले कंगना ने अपने भांजे पृथ्वीराज एक बेहद ही प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वह अपने भांजे के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा था, एक छोटा सा लड़का है जिसने मेरी सूरत चुरा ली, मेरी हंसी, मेरे बलों के कर्ल्ज़, मेरा दिल सब चुरा लिया इस लड़के को कोई कुछ क्यूं नहीं कहता।
आपको बता दें कि कंगना रनौत पिछले काफी वक्त से काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना बॉलीवुड पर निसाधा साध रही हैं। इसके बाद जब सुशांत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आया तो एक बार फिर कंगना ने जमकर फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ अपनी बात कही। कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में लगभग सभी स्टार्स ड्रग्स का सेवन करते हैं।
Published on:
27 Sept 2020 02:26 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
