23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औकात से बहुत दूर… ‘धुरंधर’ को लेकर असली चौधरी असलम की पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- उनकी जिंदगी…

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में हर एक किरदार के लोग दीवाने हो गए हैं। ऐसे मे चौधरी असलम की पत्नी ने बयान दिया है। जिसका किरदार संजय दत्त ने निभाया है। उन्होंने कहा कि उनके पति रोल जैसा दिखाया गया है उससे काफी अलग था।

3 min read
Google source verification
dhurandhar 2 sanjay dutt role play SP Chaudhry Aslam wife Noreen Khan Big revealed

धुरंधर 2 को लेकर चौधरी असलम की पत्नी का बड़ा बयान

Dhurandhar 2: रणबीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म के किरदारों को लेकर चर्चाएं अब सरहदों के पार पाकिस्तान तक जा पहुंची हैं। फिल्म में संजय दत्त ने 'चौधरी असलम' का जो दमदार किरदार निभाया है, वह असल जिंदगी में पाकिस्तान के मशहूर और जांबाज पुलिस अफसर रहे एसपी चौधरी असलम से लिया गया है। अब इस किरदार और फिल्म को लेकर चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम का बड़ा बयान सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

चौधरी असलम की पत्नी का बड़ा बयान (Chaudhry Aslam wife Noreen Khan reacts dhurandhar 2)

बीबीसी (BBC) के साथ एक खास बातचीत में नौरीन असलम ने कई दिलचस्प राज खोले। उन्होंने बताया कि वह खुद और उनके दिवंगत पति चौधरी असलम, दोनों ही संजय दत्त के बहुत बड़े फैन थे। नौरीन ने कहा, "संजय दत्त एक कमाल के अभिनेता हैं, वह लीजेंडरी हैं। मैं उनकी फैन थी और आज भी हूं। फिल्म 'धुरंधर 2' में चौधरी असलम का किरदार उन पर काफी जच रहा है।" उन्होंने एक खास सीन का जिक्र करते हुए कहा कि जब फिल्म में संजय दत्त अपनी आंखें उठाकर देखते हैं, तो वह पल बिल्कुल असली चौधरी असलम की याद दिला देता है। नौरीन ने यह भी बताया कि उनके पति को संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' बेहद पसंद थी। वह अक्सर कहते थे कि संजू बाबा उस रोल में सबसे बेहतरीन लगे थे।

"हकीकत से कोसों दूर है फिल्म की कहानी" (Noreen Khan Wife of real Chaudhry Aslam)

तारीफों के साथ-साथ नौरीन ने फिल्म में दिखाए गए तथ्यों पर सवाल भी उठाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'धुरंधर 2' में उनके पति के किरदार को जिस तरह पेश किया गया है, वह असलियत से काफी अलग है। नौरीन के मुताबिक, उनके किरदार को निभाना किसी की औकात की बात नही है क्योकि चौधरी असलम की असली जिंदगी फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से कहीं ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण थी।

नौरीन ने बताया चौधरी असलम नहीं पहनते थे बुलेट प्रूफ जैकेट

उन्होंने एक बड़ी बात साझा करते हुए कहा, "चौधरी असलम का रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी बुलेट प्रूफ जैकेट का इस्तेमाल नहीं किया। वह निडर होकर अपराधियों का सामना करते थे।" फिल्म में दिखाए गए 'लियारी गैंग' और दहशतगर्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लियारी के सभी लोग गलत नहीं हैं, लेकिन जो दहशतगर्द थे, वह शुरू से ही गलत रास्ते पर थे। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि फिल्म में कुछ किरदारों को उनकी असलियत से ज्यादा बड़ा दिखाकर पेश किया गया है।

जांबाज अफसर की यादें

बता दें कि एसपी चौधरी असलम पाकिस्तान के एक बेहद निडर पुलिस अधिकारी माने जाते थे, जिन्होंने कराची के गैंगवार और आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोला था। साल 2014 में एक बम धमाके में उनकी जान चली गई थी। 'धुरंधर 2' की सफलता ने एक बार फिर उनके नाम को चर्चा में ला दिया है, लेकिन उनकी पत्नी के बयान ने यह साफ कर दिया है कि फिल्मी पर्दे और कड़वी हकीकत के बीच एक लंबी लकीर होती है।