
‘धुरंधर 2’ विवाद के बीच जया प्रदा का रिएक्शन आया सामने। (फोटो सोर्स: IMDb and ani_trending)
Jaya Prada on Dhurandhar 2: आदित्य धर और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' जब से थियेटर्स में रिलीज हुई है, फिल्म को दर्शकों बहुत प्यार मिल रहा है, सिनेप्रेमी फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, भारत के सियासी गलियारों में भी फिल्म को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रहीं हैं। फिल्म को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ लोग इस प्रोपेगेंडा बता रहे हैं है, तो कोई बोल रहा है कि फिल्म के जरिए नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ तो फिल्म पर सरकार का प्रमोशन करने तक की टिप्पणी भी कर रहे हैं। इसी बीच दिग्गज एक्ट्रेस और भाजपा नेता जया प्रदा ने 'धुरंधर 2' पर अपने विचार साझा किए हैं।
एएनआई से बात करते हुए अभिनेत्री जया प्रदा ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए इसे एक बेहतरीन फिल्म बताया और कहा कि ये फिल्म जबर्दरस्त सुपरहिट होने वाली है। उन्होंने कहा, 'यह एक शानदार फिल्म है, ऐसी फिल्म जो लोगों ने इतने सालों में नहीं देखी है। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। बुराई करना बहुत आसान है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने काम किया, जिस तरह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी, जिस तरह से सभी कलाकारों ने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए मेहनत की। मैं सभी से इस फिल्म को देखने और इसकी सराहना करने की अपील करती हूं।"
इसके आगे जया प्रदा ने रणवीर सिंह की एक्टिंग पर बात करते हुए कहा कि रणवीर सिंह ने जो किरदार निभाया है, उसके लिए मैं उनको 100 प्रतिशत बधाई देना चाहती हूं। इसके साथ ही मैं फिल्म के निर्देशक को बहुत बधाई देती हूं। ऐसी स्क्रिप्ट न पहले बनी है और ना ही बनेगी।'
फिल्म को मिल रही आलोचनाओं और ट्रोलर को टारगेट करते हुए कहा, 'किसी भी फिल्म के लिए नकारात्मकता फैलाना आसान होता है, लेकिन लोग अक्सर फिल्म के पीछे अभिनेताओं, लेखकों और निर्देशकों की मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं। ये फिल्म सुपर-सुपर-सुपर हिट है। इसके आगे उन्होंने कहा, फिल्म को देखने से पहले उस पर राय न बनाएं। इस तरह की सिनेमा सराहना की हकदार है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह अंडरकवर एजेंट जसकिरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो आपराधिक दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म की कहानी और किरदार भारत में हुए आतंकी हमलों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं।
Published on:
23 Mar 2026 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
