1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री लैला हत्याकांड: उस रात की खौफनाक दास्तां, 6 लाशें, तेज म्यूजिक और फॉर्म हाउस..

7 फरवरी की रात लैला और उसका पूरा परिवार गायब हो गया। उनके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Jun 2018, 1:45 PM IST

Laila Khan

Laila Khan

पाकिस्तान मूल की अभिनेत्री लैला खान अपने कॅरियर और निजी जिंदगी को लेकर बहुत से सपने देख रही थी और उन्हें पूरा करने की कोशिश में भी थी लेकिन उसकी जिंदगी में एक रात ऐसी आई कि उस रात के बाद लैला के जीवन में सवेरा ही नहीं हुआ। 7 फरवरी की रात लैला और उसका पूरा परिवार गायब हो गया। उनके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं था। इसके डेढ साल बाद जो रहस्य सबके सामने उजागर हुआ, उसने लोगों के पैरों तले जमीन खिसका दी थी।

मुंबई के इगतपुरी फॉर्म हाउस पर छुट्टियां मनाने गए थे:
लैला और उसका परिवार मुंबई के इगतपुरी स्थित अपने फॉर्म हाउस पर छुट्टियां बिताने गए थे। लैला के साथ उसकी मां सलीना, पिता परवेज, बहनें जारा और हशमीना और इमरान। ये लोग दो एसयूवी से अपने फॉर्म हाउस पहुंचे।

दूसरे दिन पार्टी का इंतजाम:
सफर में थक जाने के कारण इन्होंने दूसरे दिन पार्टी करने की योजना बनाई। शाम होते ही पार्टी का आगाज हो चुका था। सब अपनी मस्ती में मस्त थे। परवेज और सलीना कमरे में बैठे शराब पी रहे थे और बाहर तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था।

सलीना का तीसरा पति था परवेज:
परवेज, सलीना का तीसरा पति था। शादी के दो साल बाद पता चला कि उसने सलीना से सिर्फ पैसों के लिए ही शादी की थी। इसय वजह से सलीना भी उसकी असलीयत जान चुकी थी। वहीं लैला दुबई में रहने वाले मुनीर से शादी कर परिवार सहित वहीं शिफ्ट होने की योजना बना रही थी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई थी लेकिन वे लोग परवेज को साथ नहीं ले जाना चाहते थे। परवेज को इस बात की भनक लग गई थी।

दूसरे पति के फिर नजदीक आई सलीना:
इसी दौरान सलीना अपने पूर्व पति आसिफ के फिर से नजदीक आ गई। आसिफ पेशे से बिल्डर था। सलीना अपने फॉर्महाउस का भी सौदा करने जा रही थी। इस काम में आसिफ उसकी मदद कर रहा था।

परवेज—सलीना में हुई बहस:
परवेज और सलीना फॉर्म हाउस के कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान आसिफ से नजदीकी और बिना परवेज के दुबई शिफ्ट होने की बात पर उनके बीच बहस हो गई। परवेज ने लौहे की रॉड से सलीना के सिर पर वार कर दिया और एक तेज चीख के साथ सलीना वहीं ढेर हो गई। सलीना की चीख सुनकर इमरान और जारा अपनी मां के कमरे की तरफ पहुंचे तो पीछे से शाकिर ने इमरान के सिर पर वार किया। साथ ही जारा को भी रॉड से हमला कर मार दिया। चीखें सुनकर लैला और उसकी दोनों बहनें वहां पहुंची तो परवेज और शाकिर ने मिलकर उन पर भी वैसे ही हमले कर सबको मार दिया।

फॉर्महाउस के पीछे गाड़ दी लाशें:

शाकिर और परवेज ने मिलकर फार्म हाउस के पीछे दो गहरे गड्ढे खोदे। दोनों ने सभी लाशों को उन दो गड्ढों में डाल दिया। उन्होंने इन गड्ढों को अच्छी तरह पाटा और मिट्टी भरने के साथ ही पत्थर वगैरा भी ऐसे भरे कि कोई जानवर इन गड्ढों को खोल न पाए। इसके बाद वे दोनों लैला की कार से जम्मू चले गए। परवेज मूल रूप से जम्मू का ही था।

डेढ़ साल बाद ऐसे खुला राज:
किसी को कोई खबर नहीं थी कि लैला और उसका पूरा परिवार कहां गायब हो गया। डेढ़ साल बाद इस हत्याकांड का राज खुला। जुलाई 2012 में परवेज जब एक धोखेबाजी के मामले में पकड़ा गया तब उससे पूछताछ हुई तो उसने लैला और उसके परिवार को मार डालने का जुर्म कबूल किया।