बॉलीवुड

50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो

Malaika Arora Pregnant: मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की उम्र 50 साल है, ऐसे में जब मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबर से हैरान हैं।  

2 min read
Mar 30, 2024
Malaika Arora Pregnant at 50!

Malaika Arora Pregnant:बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसस में से एक मलाइका अरोड़ा की उम्र 50 साल है। इसके बावजूद हॉटनेस और फिटनेस के मामले में वो युवा एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। मलाइका कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के लिए तो कभी जिम सेशन के वीडियो की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा की सुर्खियां में रहने की वजह कुछ और है।


हाल ही में मलाइका अरोड़ा रनवे रेडी हेयर के लिए रैंप वॉक के लिए नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिल्वर सेक्विन रूच्ड ड्रेस पहनी थी। इस फंक्शन की मलाइका अरोड़ा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटो को देखकर ही उनके फैंस ने बता दिया कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। इन फोटोज में उनका बेबी बंप दिख रहा है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि उनका पेट फूला भी हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 'Crew' ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, पहले दिन टूटे इन फिल्मों के रिकॉर्ड

मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ हुई थी। लेकिन बाद में 2017 में वो अलग हो गए। पिछले साल अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली, जबकि मलाइका अरोड़ा ने अभी तक दूसरी शादी नहीं की। लेकिन तलाक के बाद से ही वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं या नहीं ये एक बड़ा सवाल है।

Published on:
30 Mar 2024 09:59 am
Also Read
View All

अगली खबर