Actress Nora Fatehi Proposed To Taimur Ali Khan For Marriage
नई दिल्ली। मोस्ट फेवरेट स्टारकिड् तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। मीडिया से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनकी क्यूटनस के दीवाने हैं। वहीं एक एक्ट्रेस तो तैमूर की इस कदर दीवानी हो गई हैं कि उन्होंने करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) से बहू बनने तक की इच्छा जाहिर कर दी। जी हां, हम बात करे रहे हैं एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही ( nora fatehi ) की। करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' ( What Women Want ) में पहुंची नोरा ने बातों ही बातों में करीना से खुद को घर की बहू बनाने की बात कर दी। चलिए आपको बतातें हैं पूरा किस्सा।
तैमूर से करना चाहती हैं शादी
इंटरव्यू के दौरान नोरा ने करीना को शो में बुलाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि तैमूर जल्द बड़े हो जाए और उनकी उनसे सगाई और शादी हो जाए। नोरा के मुंह से यह बात सुनते ही करीना हैरान हो गई और जोरों से हंसने लगी। नोरा की बातों का जवाब देते हुए करीना ने कहा है कि अच्छा, तैमूर अभी चार साल का है। उसे अभी बड़े होने में काफी वक्त लगेगा। करीना की बात सुनते ही नोरा भी जोरों से हंसते हुए कहती हैं कि हम्म ठीक हैं, मैं भी इंतजार करूंगी।
करीना कपूर दूसरी बार बनेंगी मां
वैसे आपको बता दें जल्द ही तैमूर के घर में छोटी बहन या छोटा भाई आने वाला है। करीना दूसरी बार मां बनने जा रही है। घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कुछ समय पहले करीना एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह आने वाले बच्चे के लिए कमरा सजाती हुई दिखाई दी थीं। बताया जा रहा है कि फरवरी में करीना की डिलीवरी हो सकती है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपना काम कर रही हैं। रेडियो शो के साथ-साथ वह विज्ञापनों और अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी कर रही थीं।
नोरा फतेही वर्कफ्रंट
वहीं नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लास्ट टाइम फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ( Street Dancer 3D ) में दिखाई दी थीं। कुछ समय पहेल ही वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ( Guru Randhawa ) की म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी नाच' ( Naach Meri Rani Naach ) में दिखाई दी थीं। उनकी वीडियो यूट्यूब पर खूब छाई रही। उनके इस गाने को 300 मिलियन व्यूज़ मिले थे। नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी डांस वीडियो और फनी वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।
Published on:
08 Jan 2021 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
