28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी 5 हजार लेकर मुंबई आई थी ये अभिनेत्री, झेलनी पड़ी ऐसी-ऐसी मुसीबतें, अब मिनटों के लेती हैं लाखों

-डांस क्वीन नोरा फहेती ने मॉडलिंग के जरिए की थी बॉलीवुड में एंट्री।-वर्ष 2014 में बॉलीवुड फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से डेब्यू किया।-आज एक सॉन्ग के लेती हैं लाखों रुपए। बॉलीवुड में एंट्री से पहले करती थी नौकरी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Dec 28, 2020

nora_fatehi_1.jpg

सिनेमा जगत में हर साल नए लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें से कुछ सफल होते हैं तो कुछ गुमनाम हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे है, जो सिर्फ 5 हजार रुपए लेकर भारत आई थी। यहां आकर उसे कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा। लेकिन उसने हार नहीं मानी और आज वह मिनटों में लाखों रुपए कमाती हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही की।

मॉडलिंग के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री
कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने बॉलीवुड में मॉडलिंग के जरिए एंट्री की। पहली बार वह हार्डी संधू की म्यूजिक एल्बम 'क्या बात है' में नजर आई थी। इसके बाद से वह कामयाबी के रास्ते पर बढ़ती ही जा रही हैं। नोरा ने वर्ष 2014 में बॉलीवुड फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से डेब्यू किया। नोरा अपने बैली डांस के लिए दुनिया में पहचानी जाती हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए नोरा काफी मेहनत की है।

कभी कॉफी शॉप में करती थीं नौकरी
नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मॉडलिंग में आने से पहले कभी मॉल तो कभी कॉफी शॉप में काम करती थी। उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने जरूरतों को पूरा कर सकती थी। उन्होंने बताया था कि वह सिर्फ 5000 रुपए लेकर इंडिया आई थीं। उन्होंने बताया था कि वह जिस कंपनी में काम करती थीं वहां उसे हर सप्ताह में 3000 रुपए मिलते थे। इतने पैसों में डेली रूटीन करना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने सबकुछ इस तरीके से किया इस सप्ताह के अंत के पैसे खत्म ना हो।