
Actress priyanka chopra
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने इसी महीने 1 और 2 दिसंबर को अमरीकन सिंगर निक जोनास से शादी की है। शादी के बाद हाल ही में यह कपल ओमान में अपना शॉर्ट हीनीमून मनाकर भारत वापस आया है। अब प्रियंका वापस अपने काम पर लौट गई हैं। हाल में प्रियंका ने आदित्य बिरला अवॉर्ड्स में परफॉर्म किया। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये पहला स्टेज परफॉर्मेंस है। इस दौरान की प्रियंका की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी थी।
View this post on InstagramA post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on
View this post on InstagramA post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on
स्टेज पर लगाई आग:
प्रियंका ने अपनी ही फिल्म के गानों पर परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 'पिंगा...', 'तूने मारी एंट्री...', 'देसी गर्ल...' और 'राम चाहे लीला...' जैसे अपने कई हिट गानों पर डांस किया। इस दौरान प्रियंका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से मानों स्टेज पर आग लगा दी हो।
View this post on InstagramA post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on
इस जगह हनीमून मनाएंगी देसी गर्ल:
ओमान में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद ये कपल अपने दूसरे हनीमून पर जाने की तैयारी में हैं। अपने पहले हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल 28 दिसंबर को दूसरे हनीमून के लिए निकल जाएंगे और वापसी 10 जनवरी को होगी। जिस देश में प्रियंका-निक हनीमून के लिए जा रहे हैं उसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है।
Published on:
18 Dec 2018 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
