20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होने वाले ससुर को किया किस, टूटा रिश्ता, फिर शादीशुदा प्रोड्यूसर से हुआ प्यार, छोटे कद-सांवले रंग के चलते अभिनेत्री को नहीं मिले रोल

Rani Mukerji Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी की जिंदगी के उन पहलुओं पर नजर डालते हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है।

4 min read
Google source verification
Rani Mukerji Birthday

Rani Mukerji Birthday (सोर्स- एक्स)

Rani Mukerji Birthday: बॉलीवुड में सफलता की राह कभी आसान नहीं होती। यहां सुंदरता, कद, रंग और आवाज तक पर सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो हर आलोचना को अपनी ताकत बना लेते हैं। ऐसी ही एक मिसाल हैं रानी मुखर्जी जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन झेला, लेकिन बाद में इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

47 साल की हुईं रानी मुखर्जी (Rani Mukerji Birthday)

रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई (महाराष्ट्र) में एक बंगाली परिवार में हुआ था। वो फेमस फिल्म निर्देशक राम मुखर्जी और पार्श्व गायिका कृष्णा मुखर्जी की बेटी हैं। रानी ने 1996 में बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' से स्क्रीन पर शुरुआत की और 1997 में 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। चलिए रानी मुखर्जी की जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू कराते हैं, जिनमें संघर्ष, विवाद, प्यार, रिश्ते और सफलता- सब कुछ शामिल है।

जब कद, रंग और आवाज बन गए बाधा (Rani Mukerji Career)

फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद रानी के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था। उनका कद छोटा था, रंग सांवला था और आवाज भारी- इन तीन वजहों से उन्हें बार-बार रिजेक्ट किया गया। यहां तक कि कई फिल्ममेकर्स को लगता था कि वह ग्लैमरस रोल के लिए फिट नहीं हैं।

बताया जाता है कि करण जौहर ने भी शुरुआत में रानी को फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन बाद में आदित्य चोपड़ा के कहने पर उन्हें मौका मिला और यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई।

फ्लॉप डेब्यू से सुपरहिट तक का सफर (Rani Mukerji Lifestory)

रानी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ से की, लेकिन बॉलीवुड में उनका डेब्यू ‘राजा की आएगी बारात’ से हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन रानी की एक्टिंग ने सभी का ध्यान खींचा।

इसके बाद उन्होंने ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम तुम’, ‘वीर-जारा’, ‘ब्लैक’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

खास बात यह रही कि एक समय उनकी आवाज को फिल्मों में डब किया गया, क्योंकि मेकर्स को लगता था कि उनकी आवाज स्क्रीन पर फिट नहीं बैठती। लेकिन बाद में यही आवाज उनकी पहचान बन गई।

रेस्टोरेंट से शुरू हुई लव स्टोरी (Rani Mukerji Lovestory)

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां आदित्य पहली नजर में ही रानी को दिल दे बैठे थे।

उस समय रानी इंडस्ट्री में नई थीं, जबकि आदित्य ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

परिवार के खिलाफ जाकर निभाया रिश्ता (Rani Mukerji Movies)

इस रिश्ते को शुरुआत में यश चोपड़ा यानी आदित्य के पिता का समर्थन नहीं मिला। कहा जाता है कि इस वजह से आदित्य को घर तक छोड़ना पड़ा और कुछ समय होटल में रहना पड़ा। उस समय आदित्य पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने 2001 में पायल खन्ना से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आदित्य और रानी का रिश्ता खुलकर सामने आया।

इटली में गुपचुप शादी (Rani Mukerji Birthday)

लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाने के बाद रानी और आदित्य ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में गुपचुप शादी कर ली। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। शादी के बाद 2015 में दोनों की बेटी अदिरा का जन्म हुआ। दिलचस्प बात यह है कि ‘अदिरा’ नाम आदित्य और रानी के नाम का मिश्रण है।

करोड़ों की संपत्ति और शाही जिंदगी

आदित्य चोपड़ा आज बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 890 मिलियन डॉलर (लगभग 66 अरब रुपये) बताई जाती है। उनकी कंपनी यशराज फिल्म्स हर साल करोड़ों की कमाई करती है।

वहीं रानी मुखर्जी की नेटवर्थ भी करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 90 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है और वो एक फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।

जब अभिषेक बच्चन से जुड़ा नाम और टूट गया रिश्ता

रानी मुखर्जी का नाम एक समय अभिषेक बच्चन के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई।

कहा जाता है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे और जया बच्चन भी रानी को पसंद करती थीं। लेकिन फिल्म ‘ब्लैक’ में अमिताभ बच्चन के साथ रानी के एक सीन ने विवाद खड़ा कर दिया। इस सीन में अमिताभ और रानी के बीच ऑनस्क्रीन किस हुआ था। इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास आ गई और ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

विवादों से भी रहा गहरा नाता (Rani Mukerji Birthday)

रानी मुखर्जी कई बार विवादों में भी रही हैं। एक बार उन्होंने सिमी ग्रेवाल के शो में निजी सवाल पूछे जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा, उनके अफेयर और निजी जिंदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। लेकिन रानी ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा।

रानी मुखर्जी के रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां

रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं- एक ही साल में बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस। फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और क्रिटिक्स अवॉर्ड। कई फिल्मों के लिए पहली पसंद रहीं। उनकी फिल्में ऑस्कर के लिए भी भेजी गईं। अभी पिछले साल ही रानी को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

आज भी कायम है स्टारडम

करीब 27 साल के करियर में रानी मुखर्जी ने खुद को साबित किया है कि टैलेंट के सामने रंग, कद और आवाज मायने नहीं रखते। आज भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं और ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। आखिरी बार रानी फिल्म 'मर्दानी 3' में नजर आई थीं।