21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 साल की है मोनालिसा! DOB सर्टिफिकेट से हुआ बड़ा खुलासा, जेल जाएंगे फरमान खान?…See more

Monalisa Farman Khan Marriage: मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी की है। जिसके बाद से देशभर में हंगामा मचा हुआ है। उनके परिजनों का आरोप है कि मोनालिसा नाबालिग है और उसकी शादी भी झूठी है। ऐसे में जब मोनालिसा खुद को 18 साल का बता रही है तो उनका बर्थ सर्टिफिकेट वायरल हो गया है जिसमें उनकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।

3 min read
Google source verification
Monalisa is minor Birth Certificate says she is 16 will Farman Khan go to jail amid love jihad

मोनालिसा का बर्थ सेर्टिफिकेट हुआ वायरल

Monalisa Birth Certificate: महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई थीं। उनकी खूबसूरती को देख लोग दीवाने हो गए थे। उनके साथ एक फोटो क्लिक करवाने के लिए लाइन लगाते थे। देखते-देखते मोनालिसा भोसले एक आम लड़की से सुपरस्टार बन गईं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया, जिसके बाद उनके लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। उन्होंने म्यूजिक एल्बम की और मॉडलिंग भी की। जब मोनालिसा काम कर रही थीं, उनके पिता उनके साथ साए की तरह खड़े थे, लेकिन वह नहीं जानते थे कि फेम मिलते ही मोनालिसा ऐसा कदम उठाएगी कि पूरे परिवार को मरा हुआ समझ लेगी। मोनालिसा ने अचानक एक दिन मुस्लिम फरमान खान से शादी कर ली। जिसकी भनक उनके किसी फैमिली मेंबर तक को नहीं लगी। जैसे ही यह खबर आई उनके परिवार ने आरोप लगाया कि मोनालिसा अभी नाबालिग है। उसे बहला-फुसलाकर शादी की गई है, लेकिन फरमान ने भी शादी का सर्टिफिकेट जारी किया और लोगों को बताया कि मोनलिसा 18 साल की हो गई है। अब इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने एक जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दावा किया है कि मोनालिसा बालिग नहीं, बल्कि महज 16 साल की हैं।

मोनालिसा का बर्थ सर्टिफिकेट हुआ वायरल (Monalisa Birth Certificate Viral she is minor)

इंदौर की रहने वाली मोनालिसा और फरमान खान की शादी बीते 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर नैनार देवा मंदिर में संपन्न हुई थी। इस शादी में केरल के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे। लेकिन अब VHP के महासचिव अनिल विलायिल ने पुलिस महानिदेशक (DGP) के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। विहिप द्वारा साझा किए गए जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार, जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी बताया जा रहा है, मोनालिसा की जन्म तिथि 30 दिसंबर, 2009 दर्ज है। इस हिसाब से शादी के वक्त उनकी उम्र मात्र 16 साल, 2 महीने और 12 दिन बैठती है।

मोनालिसा ने मांगी सुरक्षा (Monalisa And Farman Demand Security)

संगठन का कहना है कि मोनालिसा ने इसी साल 21 जनवरी को अपना 16वां जन्मदिन मनाया था। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर मोनालिसा की उम्र कम है तो उनकी शादी मान्य नहीं होगी। वहीं जाली कागज बनाकर दिखाने पर फरमान खान को जेल भी हो सकती है। वहीं, अब मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनकी जान को खतरा है उन्हें सुरक्षा दी जाए।

जोड़े ने आरोपों को नकारा, शादी को बताया मान्य (Kumbh Mela viral girl Monalisa is a minor)

मोनालिसा और फरमान ने जब शादी की थी तो उसके तुरंत बाद हुए हंगामे को देखते हुए इस जोड़े ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इसमें उन्होंने उम्र से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को बालिग बताया था। वहीं, स्थानीय थंपानूर पुलिस ने भी शुरुआती जांच के बाद कहा था कि उन्होंने मोनालिसा के 18 साल के होने की पुष्टि करने के बाद ही शादी की अनुमति की बात कही थी। लेकिन अब मध्य प्रदेश से आए इस नए दस्तावेज ने पुलिस की जांच पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

मध्य प्रदेश में दर्ज होगा मामला

VHP नेता अनिल विलायिल ने बताया कि भोपाल में उनके कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक तौर पर यह जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। उन्होंने साफ किया कि इस मामले को लेकर अब मध्य प्रदेश में केस दर्ज कराया जाएगा। अगर यह दस्तावेज सही पाया जाता है, तो यह मामला 'बाल विवाह' और जालसाजी की श्रेणी में आ सकता है, जिससे न केवल दूल्हा फरमान खान, बल्कि शादी में शामिल हुए गवाहों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

फिलहाल, मोनालिसा और फरमान की यह प्रेम कहानी अब अदालती कागजों और जन्म प्रमाण पत्रों के फेर में उलझ गई है। देखना यह होगा कि क्या यह दस्तावेज़ असली है या फिर इस विवाद के पीछे कोई और कहानी छिपी है।