
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने शनिवार को मुंबई पुलिस को दी शिकायत में अपने पति पर घरेलू हिंसा और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तीन) एस जयकुमार ने कहा कि साल 1985 में अनिल वीरवानी से शादी करने वाली रति अग्निहोत्री ने शनिवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कहा कि उन्होंने उनका मानसिक शोषण करने के अलावा उनसे मारपीट भी की।
जयकुमार ने बताया कि वीरवानी के खिलाफ 498ए, 323, 350 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी शिकायत के अनुसार, दक्षिण मुंबई में अपने वास्तुविद कारोबारी पति और अभिनेता बेटे तनुज के साथ रहने वाली 54 साल की रति लंबे समय से हिंसा की शिकार रही हैं।
जयकुमार ने कहा कि उन्होंने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया कि उनके पति ने उनसे मारपीट क्यों की। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रति ने 7 मार्च को पुलिस को मौखिक शिकायत करके पति द्वारा कथित पिटाई के कारण हाथों पर बने निशान दिखाए। पुलिस का कहना है कि वीरवानी का कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है और यह उनके गुस्से की एक वजह हो सकती हैं।
Published on:
14 Mar 2015 11:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
