7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

B’day Special: बिन ब्याही मां की संतान हैं एक्ट्रेस रेखा, इंडस्ट्री में अफेयर्स और सिंदूर की वजह से हमेशा रही कंट्रोवर्सी में

मशहूर अभिनेत्री Rekha मना रही आज अपना 66वां जन्मदिन रेखा की मां ने बिना शादी किए दिया था दो बेटियों को जन्म फिल्म इंडस्ट्री में अपने अफेयर्स के चलते रही थीं काफी सुर्खियों में

4 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Oct 10, 2020

Actress Rekha Birthday Special Know About Her Life Unknown Facts

Actress Rekha Birthday Special Know About Her Life Unknown Facts

नई दिल्ली। सदाबाहर खूबसूरत अभिनेत्री रेखा आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुई था। बेहद ही कम उम्र में रेखा ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। दरअसल, बचपन से ही रेखा ने अपनी जिंदगी में कई कड़ी परिस्थितियों का सामना किया है। छोटी सी ही उम्र में उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारी अपने नन्हें से कंधों पर ले ली थी। महज 11 साल की उम्र में वह बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक तेलुगु फिल्म में दिखाई दीं। जिसका नाम रेंगुला रत्नम थी। बस यही से रेखा का सफर शुरू हो गया है। चलिए रेखा के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसे बातें आपको बतातें हैं। जिसकी वजह से वह हमेशा विवादों में रहीं।

एक्टर की बेटी

रेखा के पिता जैमिनी गणेशन हैं। ऐसा कहा जाता है कि रेखा के पिता तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता था। वहीं उनकी मां पुष्पावली का नाम भी बेहतरीन अदाकारों की लिस्ट में शामिल है। खबरों की मानें तो हमेशा से कहा गया है कि रेखा की मां ने बिना शादी किए ही उन्हें जन्म दिया था। दरअसल, पुष्पावली और गणेशन की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी। दोनों के ही बीच करीबियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। कहा जाता है कि पुष्पावली और गणेशन ने कभी भी शादी नहीं की, लेकिन दो बेटियों को जन्म जरुर दिया। जिसमें से एक नाम रेखा रखा तो दूसरी का नाम राधा।

रेखा के भाई- बहन

खबरों के मुताबिक रेखा के पिता गणेशन ने दूसरी शादी कर ली थी। उनके कुल 7 बच्चें हैं। जिसमें से एक बेटा और उनकी छह बेटियां है। कहा जाता है कि रेखा की चार बहनें पत्रकार हैं और एक बहन डॉक्टर हैं। उनका भाई विदेश में सेटल है।

अभिनेता विश्वजीत संग रेखा का किस सीन

रेखा जितनी अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियो में रहती थीं। उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती थी। उन्होंने फिल्म सावन भादों से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद वह फिल्म अंजाना सफर में दिखाई दीं। इस फिल्म को लेकर एक किस्सा आज भी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। बताया जाता है कि फिल्म के डायरेक्टर राजा नवाथे फिल्म में एक रोमांटिक सीन करवा रहे थे।

उन्होंने फिल्म के हीरो विश्वजीत संग सीन को लेकर पूरी बातचीत कर ली थी। जैसे ही उन्होंने टेक लेने के लिए एक्शन कहा विश्वजीत ने रेखा को फट से बांहों में भर लिया। यह देख वह काफी घबरा गई थीं, लेकिन फिर भी शूट करती रही। सीन चलता और डायरेक्टर ने कट भी नहीं कहा। इस सीन के दौरान बिश्वजीत रेखा को 5 मिनट तक किस करते रहे। कहा जाता है कि इस सीन के दौरान रेखा की आंखे बंद थी और आंसू निकले जा रहे थे। जिसके बाद अभिनेता विश्वजीत ने सफाई देते हुए इसे डायरेक्टर की मांग बताई।

ऋतिक रोशन संग किस

रेखा की जिंदगी में विवाद हमेशा होते ही रहे हैं। बताया जाता है कि अभिनेता और डायरेक्टर राकेश रोशन और रेखा एक-दूसरे के काफी करीबी दोस्त थे। एक अवॉर्ड शो के दौरान रेखा और ऋतिक रोशन की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी थी। फोटो में दोनों लिपलॉक करते हुए नज़र आए। इस तस्वीर को देख सभी के होश उड़ गए थे।

अक्षय कुमार संग रेखा के अफेयर की खबरें

फिल्म खिलाड़ी के अभिनेता अक्षय कुमार और रेखा के किस्से के बारें में तो हर कोई जानता है। अक्षय संग रेखा के रिलेशन की खबरों ने भी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रवीना भी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। ऐसे में रवीना का रेखा और अक्षय का साथ में होना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था। फिल्म में भी रेखा और रवीना के बीच अक्षय को लेकर लड़ाई ही दिखाई गई थी।

रेखा का फोटोशूट

वैसे फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के लिए फोटोशूट करवाना बेहद ही आम बात है। लेकिन रेखा के लिए फोटोशूट भी विवाद बन गया। दरअसल, बताया जाता है कि काजोल और रेखा ने साथ में एक फोटोशूट करवाया था। जिसमें दोनों ही अश्लील पोज देती हुईं दिखाई दीं थीं। मैगजीन के कवर पेज पर दोनों की वह तस्वीर छपी भी। तस्वीर में दोनों ने एक स्वेटर के अंदर दिखाईं दी। इसके अलावा दोनों के ही बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। महिला होने पर उनकी ऐसी तस्वीरें देख लोगों ने खूब बवाल मचाया था।

रेखा संग अमिताभ का रिश्ता

गुजरे जमाने की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी रेखा और अमिताभ बच्चन आज भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी के किस्से आज भी काफी मशहूर हैं। जिसमें विवाद ज्यादा हैं। सालों से अमिताभ और रेखा के रिश्तों को लेकर खबरें सामाने आती रहती हैं। कथित तौर पर कहा जाता है कि रेखा आज भी अपनी मांग में बिग बी के नाम का सिंदूर लगाती हैं। दोनों की ही जोड़ी को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

रेखा की मांग में सिंदूर

1990 में रेखा ने दिल्ली के एक मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। जिसके कुछ समय बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया था। कहा जाता है कि रेखा को ही उनके पति की हत्या का आरोपी मना जाता है, लेकिन बावजूद इसके आज भी रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाती हुई नज़र आती है। फिर चाहे कोई पार्टी हो, कोई अवॉर्ड शो हो। वह हमेशा अपने सिंदूर लुक में ही दिखाई देती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग