
Actress Sonakshi Sinha is celebrating her 33rd birthday
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha birthday) का नाम आज के समय में सबसे हिट एक्ट्रेस के बीच गिना जाता है। उन्होंने अपनी काबलियत के दम से यह मुकाम हासिल किया है। 2 जून 1987 को मुंबई में जन्मी सोनाक्षी ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था अपनी पहली ही फिल्म में मिली सफलता के बाद से वो एक बड़ी स्टार बन चुकी है।
View this post on InstagramWaiting for the #Lockdown to get over like...
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
सोनाक्षी ने जिस तरह से एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देकर सुर्खियां बटोरी है उससे कही ज्यादा वो अपने अफेयर को लेकर चर्चे में बनी रही हैं। जानकारी के अनुसार इन दिनों सोनाक्षी (Sonakshi Sinha dating Bunty Sajdeh) बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं, एक समय ऐसा भी था जब इस एक्ट्रेस(Sonakshi Sinha affairs) के चर्चे बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ भी हुआ करते थे। जिनमें (ranveer singh sonakshi sinha love story)रणवीर सिंह का नाम सबसे ट़ॉप लिस्ट में आता है।
सोनाक्षी की एक ऐसी ही अधूरी प्रेम कहानी हम आपको बताने वाले हैं। (ranveer singh sonakshi sinha love story )रणवीर सिंह के प्यार में सोनाक्षी इस तरह से पागल थी कि रणवीर के एक बार कह देने से एक्ट्रेस ने अपना वजन कम कर दिया था। दरअसल ये बात उस समय की है जब दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ स्पॉट करते हुए भी देखा गया था। इसी दौरान सोनाक्षी के वजन को लेकर जब लोगो ने कमेट्स करना शुरू किया था तो रणवीर ही ऐसे शख्स थे जिन्होंने सोनाक्षी पर किए जाने वाले कमेट्स का विरोध किया था। इन दोनों को फिल्म 'लूटेरा' में एक साथ देखा गया था।
हालांकि, सोनाक्षी और रणवीर ने कभी भी अपने अफेयर की बात को सबके सामने नहीं स्वीकारा। कुछ ही समय के बाद यह जोड़ी के बीच दूरियां आ गई। और वक्त के दायरे मे रहते हुए दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी। फिल्म कोरोना वायरस की वजह से रिलीज होने में थोड़ा और समय लेगी।
Updated on:
02 Jun 2020 12:57 pm
Published on:
02 Jun 2020 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
