21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के 21 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस पर सोनाक्षी ने दिया अपना समर्थन, कही बड़ी बात

सोनाक्षी ने सलमान की तारीफों के बांधे पुल

2 min read
Google source verification
sonakshi_salman_khan.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में फिर लोगों का दिल जीतती नजर आएंगी। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) के साथ दिखेंगी। इस फिल्म में सलमान खान खुद से 32 साल छोटी एक्ट्रेस सई मांजरेकर (Sai Manjrekar) से भी रोमांस करेंगे। इसी पर जब सोनाक्षी से सवाल किया गया तो उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो इस उम्र में भी इतने यंग दिखते हैं।

View this post on Instagram

#SundaySelfie

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा से एजगैप के बारे में सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्या आप पर्दे पर माधुरी दीक्षित और ईशान खट्टर का रोमांस देखना चाहते हैं। मेरे लिए यह थोड़ा अटपटा है। इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि सलमान 21 साल की लड़की संग पर्दे पर रोमांस करते हैं तो यह अजीब नहीं है, लेकिन माधुरी दीक्षित ईशान खट्टर संग रोमांस करती हैं तो यह विचित्र है ऐसा क्यों। सोनाक्षी ने कहा कि "मुझे नहीं पता मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा। इस बार में सभी को सलमान खान से पूछना चाहिए कि वो इतनी कम उम्र की लड़कियों संग रोमांस क्यों करते हैं। आपको उनसे यह भी पूछना चाहिए कि वो क्या खाते हैं कि इतना यंग कैसे दिखते हैं और हर फिल्म में नई लड़की संग रोमांस कर रहे हैं।"

View this post on Instagram

Pink पटाखा 💥

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

बता दें, प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, 'दबंग 3' (Dabangg 3) सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीड होगी।