
नई दिल्ली। ये बात सच है कि प्यार की कोई उम्र नही होती है ये किसी भी उम्र में किया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया है हमारे बॉलिवुड की कुछ अभिनेत्रियाों ने। जिन्होनें 40 से 60 की उम्र में आकर प्यार किया और शादी के बंधन में बध गई। इनमें से कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो लगभग 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी लंबे समय से बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट कर रही थी आखिरकार 29 फरवरी 2016 को उन्होनें शादी की थी। जिस समय प्रीति ने शादी की थी उस समय उनकी उम्र 41 साल थी। प्रीति ने जीन गुडइनफ से काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी।
उर्मिला मातोंडकर
'रंगीला', 'जुदाई'जैसी फिल्में बॉलीवुड को देने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से पता चला कि उर्मिला शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
मनीषा कोइराला
मनीषा कोईराला ने भी अन्य एक्ट्रेस की भांति 40 साल की उम्र में शादी की थीं। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
नीना गुप्ता
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो में दिखी एक्ट्रेस नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। इससे पहले नीना का लंबे समय तक रिलेशनशिप वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ था।
सुहासिनी मुले
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुहासिनी मुले उम्रदराज दुल्हन की लिस्ट में शामिल हैं। सुहासिनी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन 1990 में उनका रिलेशन टूट गया। फिर काफी लंबे समय तक वो सिंगल ही रहीं। इसके बाद 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी ने अतुल गुड्डू से शादी की। शादी के समय सुहासिनी व अतुल दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।
Updated on:
15 Nov 2019 04:09 pm
Published on:
15 Nov 2019 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
