
,
मुंबई। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'पार्च्ड' एक्ट्रेस राधिका आप्टे और आदिल हुसैन के न्यूड सीन के चलते चर्चा में रही। हालांकि समीक्षकों ओर फिल्म जगत में फिल्म के कंटेंट की प्रशंसा की गई। 2015 में इसे टोरोंटो फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया। अब हुसैन ने एक इंटरव्यू में राधिका के साथ दिए इंटीमेट और 'न्यूड' सीन को लेकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीन को करने से पहले दोनों ने क्या बात की थी।
पत्नी को नहीं आपत्ति
आदिल ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा,'राधिका आर्ट को समर्पित है, ये बात लोगों को समझनी चाहिए। राधिका और मेरे जैसे लोगों के लिए आर्ट महत्व रखता है, न कि लोग क्या कहेंगे। मैं उस सीन में करीब-करीब निर्वस्त्र था। अगर ऐसे सीन मानव जीवन की जटिलताओं और किसी महत्व के लिए दिखाए जाएं, तो इन्हें करने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। एक्टर ने कहा कि उनके उस न्यूड सीन करने से उनकी पत्नी को भी कोई इश्यू नहीं थी क्योंकि वह उनके प्रोफेशन का सम्मान करती है और उन पर विश्वास करती हैं।
'तुम्हारा बॉयफ्रेंड क्या कहेगा?'
आदिल ने कहा कि जब कैमरा रोल हुए, इससे पहले उन्होंने राधिका से पूछा,'तुम्हारा बॉयफ्रेंड क्या कहेगा?' इस पर राधिका ने कहा कि वह शादीशुदा है। इसके बाद राधिका ने आदिल से पूछा,'तुम्हारी पत्नी क्या कहेगी? आदिल ने जवाब दिया कि उसे कोई दिक्कत नहीं है।
'अब छिपाने के लिए कुछ नहीं बचा है'
ग्राजिया मैगजीन से बातचीत में राधिका आप्टे ने कहा था,'मेरे लिए ये आसान नहीं था क्योंकि मैं उस दौरान अपनी बॉडी इमेज को लेकर परेशान थी। इसलिए स्क्रीन पर निर्वस्त्र होना थोड़ा परेशान करता था। अब तो मैं कहीं भी वस्त्र उतार सकती हूंं। मुझे मेरी बॉडी शेप और साइज पर गर्व है। इस फिल्म के चलते मैं कई जगह गई, काम और सम्मान भी मिला। मुझे इसी तरह के रोल की जरूरत थी क्योंकि बॉलीवुड मेंं आपको निरंतर कहा जाता है कि आपकी बॉडी के साथ क्या करना है और मैं हमेशा कहती रही कि मैं अपनी बॉडी और चेहरे के साथ कुछ नहीं करूंगी। जब मैंने 'पार्च्ड' के लिए कपड़े उतारे, तो महसूस किया कि अब छिपाने के लिए कुछ नहीं बचा है।'
Published on:
1 Jun 2021, 7:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.