
'रावण' के बाद अब बिना मूंछ के दाढ़ी वाले 'हनुमान' हुए ट्रोल
साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक साथ पहली बार ओम राउत (Om Raut) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी नजर आएंगी। हाल में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फिल्म लोगों के गुस्सा का कारण बन चुकी हैं। फिल्म के टीजर में दिखाए जाने वाले VFX से लेकर किरदार लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। फिल्म में दिखाए जाने वाले VFX को लोगों ने कार्टून और सस्ता गेम बताया। इतना ही नहीं फिल्म के किरदारों के लुक पर भी खूब बवाल मचा हो रहा है। फिल्म को लेकर बायकॉट जैसी मांग तक उठने लगी है।
लोग फिल्म को हिंदू विरोधी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि फिल्म को भले ही हिंदू माइथोलॉजी पर बनाया जा रहा है, लेकिन किरदारों को वैसा पेश नहीं किया गया। टीजर आने के बाद से ही सैफ अली खान अपने 'रावण' के किरदार को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्टर इस किरदार में खिलजी लुक देते नजर आ रहे हैं।
वहीं रावण के बाद अब फिल्म में हनुमान (Hanuman) के किरदार को लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में हनुमान को बिना मूंछ के दाढ़ी में दिखाया गया है। लोगों सवाल कर रहे हैं कि आज तक किसी भी हिंदू या देवी-देवताओं को बिना मूंछ के दाढ़ी में देखा है तो बताओ।
यह भी पढ़ें:'आदिपुरुष' में रावण के लिए ट्रोल हो रहें Saif Ali Khan, बोले - 'महाभारत में भी निभाना है ये ड्रीम रोल...'
लोग लगतार सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदारों के लुक्स साझा कर फिल्म को बैन और बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्रभास से कभी इस तरह के किरदार की उम्मीद नहीं की थी। कुछ दिनों पहले उनके लुक को लेकर भी काफी ट्रोलर्स ने कई सवाल किए थे। लोगों का कहना था कि 'किसी भी तस्वीर में दिखा दो जिसमें राम की मूंछे हों'।
साथ ही लोगों का ये भी कहना था प्रभास ने अपने हाथों और सीने पर लेदर जैसा कवच लगा रखा है, जो ठीक नहीं है। इतना ही नहीं फिल्म में कृति सेनन के सीता किरदार को लेकर भी काफी बातें उठी थीं, जिसको लेकर कहा गया था कि कृति इस किरदार के लिए ठीक साबित होती नहीं दिख रही हैं। बता दें ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor पर भड़के Hindustani Bhau! बोले - 'गुडबाय' को बायकॉट करूंगा! मुझे डराया गया...'
Published on:
6 Oct 2022, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.