2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आदिपुरुष’ में रावण के लिए ट्रोल हो रहें Saif Ali Khan, बोले – ‘महाभारत में भी निभाना है ये ड्रीम रोल…’

इन दिनों सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में रावण के रोल के लिए काफी ट्रोल हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि उनको महाभरात (Mahabharat) में भी उनका ड्रीम रोल निभाना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Oct 2022, 10:54 AM IST

Saif Ali Khan Wish To Work In Mahabharat

Saif Ali Khan Wish To Work In Mahabharat

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले सैफ की फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज हो चुकी है, जिसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब वही दर्शक उनको फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म में सैफ माता सीता का अपहरण करने वाले और महाज्ञानी रावण (Ravan) के किरदार में नजर आने वाले हैं, लेकिन उनके इस किरदार को लेकर पूरी फिल्मों और कास्ट को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। हाल में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद लोगों का कहना है कि सैफ किसी भी एंगल से रावण का लुक नहीं देते हैं। फिल्म में वो 'खिलजी' के लुक में नजर आ रहे हैं।

वहीं अगल सैफी अली खान की बात की जाए तो, उनको देखकर लगता नहीं कि उनको इन ट्रोलर्स से कोई खास फर्क पड़ता है, क्योंकि हाल में अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि 'वो महाभारत में भी अपना ड्रीम रोल निभाना चाहते हैं'। हालांकि, उनकी ये बात भी लोगों को काफी बुरी लग सकती है।

एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'अगर कोई इसे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह बनाता है, तो मैं महाभारत में भी काम करूंगा'। इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से महाभारत में उनके ड्रीम रोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं सिर्फ वही सोचता हूं जो मुझे पेश किया जाता है। सच कहूं तो मेरे पास कोई मेरा कोई ड्रीम रोल नहीं है'।

यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor पर भड़के Hindustani Bhau! बोले - 'गुडबाय' को बायकॉट करूंगा! मुझे डराया गया...'


एक्टर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि ऐसा सोचने का कोई मतलब है. फिरभी मैं जो करना चाहूंगा वह महाभारत में अभिनय करना है, अगर कोई इसे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह बनाता है’। इतना ही नहीं एक्टर ने बात करते हुए आगे कहा कि 'वो महाभारत में काम और किरदारों को लेकर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) से बात कर चुके हैं'।

सैफी और अजय साल 1999 में फिल्म 'कच्चे धागे' में साथ नजर आ चुके हैं। सैफ ने बात करते हुए बताया कि 'मैं कच्चे धागे के वक्त से अजय देवगन से इस पर बात करता रहा हूं। अगर संभव हुआ तो हम बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को साउथ के साथ ले आएंगे। कर्ण मुझे बहुत अपील करते हैं, कई और कैरेक्टर्स भी हैं'।

यह भी पढ़ें: क्या एक दूसरे के खिलाफ होंगे Salman Khan और Bigg Boss?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन