1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ekta Kapoor पर भड़के Hindustani Bhau! बोले – ‘गुडबाय’ को बायकॉट करूंगा! मुझे डराया गया…’

7 अक्टूब को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'गुडबाय' को लेकर बिग बॉस से अपनी पहचान बना चुके हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि 'फिल्म को बायकॉट करूंगा'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Oct 2022, 10:24 AM IST

Ekta Kapoor पर भड़के Hindustani Bhau

Ekta Kapoor पर भड़के Hindustani Bhau

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'गुडबाय' (Goodbye) कल यानी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं हाल में बिग बॉस (Bigg Boss) से अपनी पहचान बनाने वाले और अक्सर ही अपने बड़े बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने इस फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग की है। साथ ही उन्होंने निर्माता-निर्देशक एकता कपूर पर बड़ा बयान दिया जाता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है। हिंदुस्तानी भाऊ का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। साथ ही यूजर्स उस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

साढ़े 11 मिनट के इस वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि 'आज से दो साल पहले एक था कबूतर (एकता कपूर) ने ऑल्टबालाजी में ट्रिपल एक्स एक सीरीज बनाई थी। इस में हमारी इंडियन आर्मी, उनकी यूनिफॉर्म और उनके परिवार को बदनाम किया गया था, तब मैंने आवाज उठाई थी और पूरे हिन्दुस्तान ने सपोर्ट किया था'।

हिंदुस्तानी भाऊ आगे कहते हैं कि 'एकता को कहा गया था कि माफी मांगो, जो वर्दी आर्मी वाला पहनकर हमारे लिए गोली खाता है, उसको बदनाम किया। मुझे पैसों से खरीदने की कोशिश हुई, मुझे धमकी आई, दबाव आया। मेरे लिए इंडियन आर्मी से बढ़कर पैसा नहीं, और रही बात पावर की, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज ये कहना है कि आपका भी फर्ज बनता है कि इसकी फिल्म गुडबाय को बायकॉट करना है'।

यह भी पढ़ें: BIG BOSS 16 : क्या एक दूसरे के खिलाफ होंगे Salman Khan और Bigg Boss? जानें कंटेस्टेंट्स को कैसा लगा घर!


इतना ही वहीं वीडियो में भाऊ थोड़े इमोशनल होते हुए भी नजर आए। उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि 'इंडियन आर्मी और उनकी फैमिली को सपोर्ट करना है, क्योंकि अभी उनके लिए खड़े नहीं हुए तो सब बेकार है। कुछ मतलब नहीं रह जाएगा किसी चीज का। हमने सभी को बायकॉट किया, जिन्होंने हमारे धर्म का मजाक किया, देवी देवताओं को मजाक किया'।

भाऊ आगे कहते हैं कि 'भगवान के बाद अगर कोई है, तो वो हमारी आर्मी, बीएसएफ, पुलिस आदि है। वो हमारी रक्षा करते हैं, जो उनके खिलाफ जाएगा, बदनाम करेगा तो उनको नहीं छोडे़ंगे। इनकी वजह से हम त्योहार मनाते हैं'। बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए हिन्दुस्तानी भाऊ ने कैप्शन में लिखा कि 'एक था कबूतर को इंडियन आर्मी और उनकी फैमिली से माफी मांगनी पड़ेगी'।

यह भी पढ़ें:Adipurush Teaser : Prabash की 'आदिपुरुष' के टीजर से नाराज हुए फैंस! बोले - 'VFX के नाम पर कार्टून बना दिया'