1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Adipurush Teaser : Prabash की ‘आदिपुरुष’ के टीजर से नाराज हुए फैंस! बोले – ‘VFX के नाम पर कार्टून बना दिया’

हाल में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabash) की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें पहली बार एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी नजर आ रहे हैं, लेकिन फैंस को टीजर कुछ खास पसंद नहीं आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 3 Oct 2022, 3:55 PM IST

Prabash की 'आदिपुरुष' के टीजर से नाराज हुए फैंस

Prabash की 'आदिपुरुष' के टीजर से नाराज हुए फैंस

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में उनकी फिल्म से उनका पहला लुक जारी हुआ था, जो उनके कुछ फैंस को काफी पसंद आया, तो कुछ फैंस काफी निराश भी हुए। फिल्म में प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी नजर आएंगे। वहीं हाल में फिल्म का टीजर जारी हुआ है। मल्टीस्टारर इस फिल्म के टीजर को भी लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म का टीजर जहां एक तरह कुछ लोगों को पसंद आया है तो कुछ इसके VFX को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं फिल्म के VFX को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ का तो ये भी कहा बॉलीवुड स्टार्स को फिल्म में लोग तो ऐसे ही फिल्म बनेगी। टीजर में प्रभास 'भगवान राम' के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं टीजर में सैफ अली खान का भी पहला 'रवण' लुक देखने को मिल रहा है, जिसमें वो दस सरों के साथ नजर आ रहे हैं।

'आदिपुरुष' के टीजर में भगवान राम, मां सीता को लेने लंका जाते दिखा दे रहे हैं। उनके साथ वानर सेना भी नजर आ रही है। हालांकि, टीजर में दिखाए जाने वाले ज्यादातर सीन VFX द्वारा ही तैयार किए गए हैं, जो देखने में कार्टून एनीमेशन सा ही लुक दे रहे हैं। टीजर की यही खामी को लेकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड स्पीच के दौरान Alia Bhatt बेबी से खा रही थीं लात!


लोग टीजर पर कमेंट कर कह रहे हैं कि 'सभी सीन्स किसी एनीमेशन फिल्म के लग रहे हैं, न कि लाइव एक्शन फिल्म के'। इतना ही नहीं प्रभार और कृति की इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर लोगों की बीच खूब ट्रोल हो रहा है। टीजर को लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 'डायरेक्टर ओम राउत को यह गलती जल्द ही ठीक कर लेनी चाहिए'।

यूजर्स का कहना है कि 'इस फिल्म को कार्टून नेटवर्क और पोगो जैसे कार्टून चैनल पर दिखाया जाएगा'। इतना ही नहीं ट्विटर पर 'आदिपुरुष' को लेकर #Disappointed #Cartoon और #AdipurushTeaser जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच एक एक यूजर ने लिखा कि 'डायरेक्टर को ओरिजिनल कहानी की तरह वानर सेना के सैनिकों को आधा इंसान और आधा बंदर बनाना चाहिए था'।

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड Adil Khan को बताया 'भेड़िया'!