
Rani_Mukerji
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि वह अपने पति आदित्य चोपड़ा को फिल्म में कास्ट करने के लिए नहीं कहती है। रानी मुखर्जी काफी लंबे समय के बाद फिल्म हिचकी से वापसी कर रही है। उनका कहना है कि वह अपने पति और फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से फिल्मों में अपनी कास्टिंग के लिए नहीं कहतीं। उन्होंने कहा, 'मैं आदित्य से काम के बारे में बात नहीं करती। मैं उन्हें अपनी फिल्मों में मुझे कास्ट करने के लिए नहीं कहती। मैं उन्हें केवल इतना कह सकती हूं कि हमें अगले बच्चे की प्लानिंग कब करनी है। आदित्य से मेरी बातचीत प्यार और आदिरा को लेकर होती है।'
बॉलीवुड में होने वाले भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर रानी ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में आसानी से एंट्री मिल गई। आपको जो मिलता है आपकी प्रतिभा और योग्यता से मिलता है। इसे पाने के लिए पसीना बहाना होता है और हर तरह के वातावरण में काम करना होता है। जब मुझे फिल्में मिली थी तब मेरे पिता बहुत सफल निर्देशक या निर्माता नहीं थे। भाई-भतीजावाद को लेकर हो रही बहस निराधार है। लोग गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आते हैं और बॉलीवुड में नाम कमाते हैं।'
बात करें रानी मुखर्जी की प्रोफेशनल लाइफ की तो आदिरा के जन्म के बाद वो हिचकी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं, जो अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि रानी मुखर्जी ने 2014 में इटली में आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी। रानी ने अपनी शादी को लो-प्रोफाइल रखा था और कुछ क़रीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे। दिसंबर 2015 में वो आदिरा की मां बनीं। शादी के बाद रानी मर्दानी में नज़र आई थीं और बेटी होने के बाद उनकी पहली रिलीज हिचकी होगी।
Published on:
25 Nov 2017, 8:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.