उस वक्त आदित्य को पता नहीं था कि वे यह गाना 'दिल बेचारा' के लिए रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था और गीत का आनंद भी लेना था। बाद में मुझे बताया गया कि यह गाना 'दिल बेचारा' के लिए था, जो कि 'द फॉल्ट इन आॅवर स्टार्स' का अडॉप्शन है। यह मेरी पसंदीदा फिल्म भी है और इसमें सुशांत प्रमुख भूमिका में थे। मैं बेहद रोमांचित था। यह पहली बार है जब मैं सुशांत के लिए गा रहा हूं और जाहिर है, उस समय मुझे नहीं पता था कि यह आखिरी बार होगा।'