Ananya Pandey and Aditya Roy Kapoor: आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसकी फोटो सामने आई है।
Ananya Pandey And Aditya Roy Kapoor Breakup: बॉलीवुड के यंग और फेमस कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता टूट गया है। कपल के रिश्ते में दरार आ गई है। ये खबर खुद उन्हीं के दोस्त ने कंफर्म की है। 2 साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और मार्च में ही दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। ऐसे में आदित्य की एक फोटो सामने आई है, वह ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने उनके घर गए पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि ये वही एक्ट्रेस है, जिनकी वजह से आदित्य और अनन्या अलग हुए हैं।
आदित्य रॉय कपूर की जो फोटो वायरल हो रही है। वह उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर की है। ये फेमस एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है। आदित्य और श्रद्धा दोनों ने फिल्म 'आशिकी 2' में साथ काम किया था। दोनों उसी फिल्म से करीब आए थे। 'आशिकी 2' फिल्म के बाद खुद आदित्य ने बताया था कि उन्हें और श्रद्धा को इस फिल्म के दौरान एक अलग ही एक्सपीरियंस हुआ था। दोनों कई समय तक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे, फिर अलग हो गए। इसके बाद आदित्य अनन्या पांडे के साथ रिश्ते में आ गए। अब अनन्या से भी उनका ब्रेकअप हो गया है और ब्रेकअप के बाद एक्टर श्रद्धा कपूर के घर के बाहर देखे गए थे, अब फैंस कयास लगा रहे है कि वह अनन्या को छोड़कर श्रद्धा कपूर को दोबारा डेट करना चाहते हैं।
आदित्य का श्रद्धा कपूर के घर के बाहर का वीडियो पहले पैपराजी ने पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया था। अब रेडिट ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। ये उसी वीडियो का स्क्रीनशॉट है। इसमें आदित्य श्रद्धा के घर के बाहर खड़े हुए हैं। इसे देख यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, "अगर ये दोनों शादी कर लें तो इंटरनेट पर तहलका मच जाएगा।" दूसरे ने लिखा, "आदित्य भाई अनन्या ज्यादा अच्छी लगती हैं आपके साथ।" तीसरे ने लिखा, "अब अनन्या का क्या होगा।"