
Adnan Sami On Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। बीती रात इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इस एयरस्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया था, क्योंकि आतंकियों ने पहलगाम में भारतीय महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा था। अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद से पूरा देश में नया जोश फैला हुआ है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्शन दे रहा है। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वो है मशहूर सिंगर अदनान सामी का। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मजेदार रिएक्शन दिया है।
अदनान सामी ने भारत की तरफ से किए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अनोखा रिएक्शन दिया है। अदनान सामी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें चारों तरफ आग नजर आ रही है और उसके ऊपर ‘सिंदूर से तंदूर तक’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ ही सिंगर अदनान सामी ने कैप्शन में इमोजी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सपोर्ट किया है। अदनान की इस पोस्ट के मतलब की बात करें, तो ऐसा माना दा सकता है कि जैसे वो बता रहे हैं कि तुमने पहले भारतीय महिलाओं के सिंदूर पर हमला किया था और अब भारत सरकार ने तुम्हारे घर में तंदूर पर हमला बोला है।
वहीं, अदनान सामी ने इससे पहले भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अपनी खुशी दिखाई थी। उन्होंने लिखा था ”जय हिंद’। इतना ही नहीं अदनान सामी लगातार ट्वीट कर रहे हैं और लोगों की बातों के जवाब भी दे रहे हैं। अदनान सामी उन्हीं स्टार्स में से हैं, जो अपनी बात को बड़ी बेबाकी के साथ सोशल मीडिया पर रखते नजर आते हैं।
Published on:
07 May 2025 02:38 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
