करण जौहर और अजय देवगन के निर्देशन में बनी दोनों ही फिल्में 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई है। शिवाय अजय की महत्वाकांक्षी परियोजना है। अजय ने फिल्म में अभिनय के साथ ही निर्माण और निर्देशन भी किया है। फिल्म के जरिए अजय ने निर्देशन के क्षेत्र में आठ साल बाद वापसी की है। अजय ने अंतिम बार वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म यू मी और हम का निर्देशन किया था।