मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि यदि ऐश्वर्या राय ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम करने से मना कर दिया होता तो वह यह फिल्म नहीं बनाते। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के जरिये करण ने चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।