1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिपुरुष के बाद रामायण पर बनेगी एक और फिल्म, राम बनेगा ये एक्टर, सीता बनेंगी कंगना रनौत

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में एक फिल्म की जोरो शोरों से चर्चा हो रही है और वो है प्रभास की आदिपुरुष। फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब इस बीच रामायण पर आधारित एक और फिल्म की खबर आ रही है। इस फिल्म में कंगना सीता के किरदार में दिखाई देंगी तो एक साउथ एक्टर राम का रोल निभाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 6 Oct 2022, 10:28 AM IST

After Adipurush another film will be made on Ramayana Kangana Ranaut will become Sita

After Adipurush another film will be made on Ramayana Kangana Ranaut will become Sita

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का टीजर रविवार को रिलीज किया गया। लंबे समय से लोग फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे और अब जब ये रिलीज हुआ है तो बवाल मचा हुआ है। लोग फिल्म में रावण के लुक की तुलना लोग खिलजी से कर रहे हैं। जहां फिल्म को लेकर इतनी आलोचना हो रही है तो वहीं अब राम सीता पर आधारित एक और फिल्म की खबर आ रही है।

फिल्म में सीता का रोल को कंगना रनौत (Kangna Ranaut) निभाएंगी तो वहीं राम के रोल में तमिल स्टार को लिए जाने की चर्चा चल रही है। 'द इनकारनेशनः सीता महाकाव्य रामायण' टाइटल वाली फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे अलौकिक देसाई ने इस खबर की पुष्टि खुद सोशल मीडिया पर की थी।

पिछले कुछ समय से करीना कपूर के सीता बनने और उसके लिए करीना के 12 करोड़ की डिमांड करने की खबरें सुर्खियों में बनी रही। इस घोषणा के साथ ही उन सभी खबरों पर विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें- बिग बी के 80वें बर्थडे पर पापा को सरप्राइज देने पहुंचे अभ‍िषेक

वहीं फिल्म में राम के किरदार के लिए तमिल एक्टर के नामपर बात चल रही है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें इस फिल्म में राम के रोल के लिए तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम को फाइनल किया जा रहा है। हाल में फिल्म के निर्देशक अलौकिक देसाई ने विक्रम के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर की है, जिसके बाद ये कयास लगा जा रहे हैं।

हालांकि एक्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए अलौकिक देसाई ने उन्हें फिल्म पीएस 1 के लिए बधाई दी है। हैशटैग में उन्होंने इसमें राम और सीता भी लिखा है, जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि फिल्म में राम के किरदार विक्रम दिखाई देंगे। इसे बाहुबली और आरआरआर के राइटर के.वी. विजेंद्र प्रसाद ने अलौकिक देसाई के साथ मिलकर लिखा है।

द इनकारनेशनः सीता महाकाव्य रामायण को सलोनी शर्मा और अंशिता देसाई प्रोड्यूस कर रही हैं और फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस फिल्म में भगवान राम से सीता के मिलने और विवाह के पहले सीता के जीवन को दिखाया जाएगा।

इस फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पहले ही कहा था कि 'सीता' की भूमिका निभाने के लिए उनकी पसंद कोई और नहीं बल्कि कंगना ही हैं। एक इंटरव्यू में करीना ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ाने के पीछे की वजह बताई थी।

करीना ने कहा था कि कुछ साल पहले कोई भी एक फिल्म के लिए मेल और फीमेल एक्टर को समान वेतन देने के बारे में बात नहीं करता था। अब बहुत से लोग इस बारे में मुखर हो रहे हैं। करीना ने कहा कि वे मेकर्स से यह पहले ही स्पष्ट कर देती हैं कि वे क्या चाहती हैं।

उनके अनुसार, यह मांग के बारे में नहीं है, यह महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में है और उन्हें लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं। करीना के फीस बढ़ाने की खबर के बाद तापसी पन्नू और प्रियामणि समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनका समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें- सोनू सूद ने मुंबई लोकल में किया सफर