4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बॉयकॉट मालदीव’ के सपोर्ट में अक्षय कुमार के बाद उतरे ये एक्टर, अशनीर ग्रोवर के साथ नेटिजन्स ने खोल दी इनकी पोल

Boycott Maldives Vir Das: बॉयकॉट मालदीव मामले पर अक्षय कुमार के बाद इस बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट किया जिसपर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने तंज कसा है। पढ़िए अशनीर के साथ नेटिजन्स ने क्या लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 9 Jan 2024, 2:57 PM IST

_after_akshay_kumar_vir_das_is_being_trolled_in_a_very_dirty_way_because_of_boycott_maldives_ashneer_grover_took_his_turn.jpg

मालदीव मामले पर एक्टर वीर दास ने किया ट्वीट

Boycott Maldives Vir Das: कुछ दिनों से 'बॉयकॉट मालदीव' की चर्चा जोरो पर है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया। इसके बाद लोग लक्षद्वीप को महत्वपूर्ण घूमने का स्थान मानने लगे, और मालदीव से बेहतर कहने लगे। इस बात से मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला महज़ूम माजिद खुश नहीं हुए और उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भारत हमें निशाना बना रहा है। इसके बाद से भारत में कई दिनों से 'बॉयकॉट मालदीव' ट्रेंड हो रहा है। बॉलीवुड के कई एक्टर इसके सपोर्ट में उतरे जो खुद मालदीव वेकेशन मनाने जाया करते हैं। इस वजह से उन्हें भी खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मालदीव सरकार के हेट कमेंट के बाद अपनी राय रखी। जिसके बाद वो बहुत ही गंदे तरिके से ट्रोल होने लगे। अब एक्टर वीर दास 'बॉयकॉट मालदीव' के सपोर्ट में उतरे हैं। इन्हे भी अब अक्षय कुमार के जैसे ट्रोल किया जा रहा है। इस एक्टर की फिरकी तो बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने भी ले ली है। आइए जानते हैं वीर दास ने क्या लिखा है, जिसपर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने तंज कसा है।

जानिए एक्टर वीर दास ने 'बॉयकॉट मालदीव' को लेकर क्या लिखा
एक्टर वीर दास ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सबसे पहले, खुश हूं कि लक्षद्वीप के बारे में लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरा, अभी मालदीव में कहीं, एक भारतीय सेलिब्रिटी है, जिसने दो सप्ताह तक कार्ब्स नहीं खाया, छुट्टियों की खूब सारी तस्वीरें लीं, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर पोस्ट करने से डर रहे हैं।”


बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने कसा तंज
इसपर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने निशाना साधते हुए वीर की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “तीसरा, कुछ फिल्म स्टार हैं, जो पहले ट्विटर पर निष्क्रिय थे, जो अब भारतीय द्वीपों का दौरा करने के लिए उसी मैसेज को कॉपी पेस्ट कर रहे हैं- बिना यह जाने कि लक्षद्वीप कहां है और साथ ही इंस्टा पर मालदीव की पिछली कहानी छिपा रहे हैं।” इसके बाद एक्स यूजर्स बॉलीवुड स्टार्स की फिरकी लेना शुरू कर दिए।

अशनीर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “जब हमारे मंत्री ही ऐसा कर रहे हैं तो बॉलीवुड सितारों से क्या उम्मीद की जाए।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लक्षद्वीप के लिए मालदीव की तस्वीरों का उपयोग करते हुए, चौथा प्रकार है।” इसके बाद एक यूजर ने लिखा, “LOL अश्नीर घनघोर बेइजती करने का कोई अवसर कभी नहीं चूकते हैं।” वहीं एक ने लिखा, “सूत्रों के मुताबिक मालदीव के करीब 15 विधायक अमित शाह के संपर्क में हैं।” इस तरह से कई नेटिज़न्स बॉलीवुड एक्टर और राजनेताओं की फिरकी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते उठाएं 10 फिल्में और वेब सीरीज का मजा, रोमांस से लेकर मर्डर मिस्ट्री तक की है कहानी

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन