12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने खरीदा 15 करोड़ का आलीशान बंगला

Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने खरीदा 15 करोड़ का आलीशान बंगला। बंगला देखकर चौंधीया जाएंगी आपकी आंखें।

2 min read
Google source verification
naga_new_home.jpg

Naga Chaitanya Buy New Home

Naga Chaitanya Buy New Home: सामंथा रुथ प्रभु से तलाक होने के बाद साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने अब एक आलिशान बंगला खरीदा है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। सूत्रों की मानें तो (Nagarjuna) 'अक्किनेनी नागार्जुन' के बेटे नागा चैतन्य ने हैदराबाद में एक नया आलीशान घर खरीदा है। जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये हैं। वो अब इस घर में शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले वो होटल में रह रहे थे। सामांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद से ही नागा होटल में रहा करते थे। सूत्रों की मानें तो नागा ऐसा इसलिए कर रहें थे क्योंकि वह अपनी प्रॉपर्टी में से सामंथा को एक फूटी कोड़ी भी नहीं देना चाहते थे। और यही वजह रही है कि वह सामंथा से तलाक होने तक होटल में ही रह रहे थे। हालांकि नागा के फैंस उनके लिए बेहद खुश है कि वह एक्ट्रेस से तलाक के बाद अब अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक्टर का नया बंगला किसी आलिशान होटल से कम नहीं है। अगर आप एक नजर डाले तो वाकई में ऐसा घर हो तो भला कोई होटल में क्यों रहे।


नागा चैतन्य (Naga Chaitanya New Home) अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक एक्टर ने सबसे पॉश कॉलोनी जुबली हिल्स, हैदराबाद में एक घर खरीदा है। जिसकी कीमत है पूरे 15 करोड़ रुपये। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने नए लॉन्चपैड के लिए 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च की थी। समांथा से अलग होने के तीन साल बाद नागा चैतन्य अपने घर में रहने चले गए।

यह भी पढ़ें: करण जौहर की पार्टी में बैन हुईं प्रियंका चोपड़ा की एंट्री! झगड़े की वजह बने शाहरुख खान?

'सामंथा रुथ प्रभु' (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) 2021 में एक साथ जुबली हिल्स में रह रहे थे। हालांकि, एक ही साल अक्टूबर में दोनों अलग हो गए। उनके अलग होने के बाद नागा चैतन्य कथित तौर पर एक होटल में रह रहे थे, जबकि सामंथा हैदराबाद में अपने घर में रह रही थीं। अब, एक्टर के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने नए घर में चले गए हैं। सोमवार की रात (27 मार्च) को नागा चैतन्य आरआरआर एक्टर राम चरण के बर्थडे पार्टी में पहुंचे। वह अपने पिता नागार्जुन और भाई अखिल अक्किनेनी के साथ पार्टी में पहुंचे। वहीं से यह चर्चा का विषय बन गए।


'नागा चैतन्य' (Naga Chaitanya) जल्द ही पुलिस ड्रामा फिल्म 'कस्टडी' में दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु की निर्देशित एक्टर की तेलुगु-तमिल फिल्म की शूटिंग कुछ महीने पहले शुरू हुई थी। 'कस्टडी' नाम की इस फिल्म में लीड रोल में कृति शेट्टी हैं। अरविंद स्वामी विलन के रोल में हैं जबकि प्रियामणि एक पावरफुल रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में संपत राज, सरथकुमार, प्रेमजी, वेनेला किशोर, प्रेमी विश्वनाथ सहित कई कलाकार हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के लिए रिलीज की तारीख की घोषणा की और यह फिल्म 12 मई 2023 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इसके अलावा, वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'डूथा' शो के साथ अपनी शुरुआत करेंगे, जिसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। सीरीज विक्रम कुमार की निर्देशित है और इसमें नागा चैतन्य, पार्वती और प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में है।

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार, ओटीटी पर रिलीज हुई अवतार 2