3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मन्नत घुसपैठ मामले में मुंबई पुलिस ने दी शाहरुख खान को सलाह, कहा- ‘कराएं बंगले का सिक्योरिटी ऑडिट’

Shahrukh Khan 'Mannat' Trespassing: 2 मार्च की आधी रात को दो युवक सुरक्षा गार्डों से बचते हुए दीवार फांदकर शाहरुख के 'मन्नत' बंगले में घुस गए थे। ये घटना आधी रात के दौरान घटी। घटना तब हुई जब घर में सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पुछताज की। अब पुलिस ने शाहरुख खान को सलाह दी है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 09, 2023

After Mannat scare, Mumbai police asks Shah Rukh Khan to carry out security audit of bungalow

After Mannat scare, Mumbai police asks Shah Rukh Khan to carry out security audit of bungalow

Shahrukh Khan 'Mannat' Trespassing: 2 मार्च को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की 'मन्नत' में घुसने की कोशिश की। दोनों 'मन्नत' की तीसरी मंजिल पर जा पहुंचे थे। इतना ही नहीं ये दोनों करीब 8 घंटे तक शाहरुख खान के मेकअप रूम में उनका इंतजार कर रहे थे। यह घटना तब हुई जब घर में सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक गुजरात के बताए जा रहे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।


पुलिस ने दी शाहरुख खान को सलाह


गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को 50 हजार रुपये का भुगतान कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, यह मुद्दा अभी भी अच्छी तरह से चर्चा में है। मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, अब खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को अपने बंगले का सिक्योरिटी ऑडिट कराने की सलाह दी है।


पुलिस करना चाहती है यह सुनिश्चित


इस रिपोर्ट के मुताबिक, यह खुलासा हुआ है कि यह सुरक्षा ऑडिट यह जांचने के लिए किया जाएगा कि शाहरुख के बंगले में कुछ चीजें चोरी हुई हैं या नहीं। साथ ही पुलिस यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि दोनों युवक किसी भी गलत खेल में शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की पठान ओटीटी पर इस दिन हो रही रिलीज


भविष्य में न हो कोई खतरा


हालांकि, बांद्रा पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की थी। जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों युवक अपने प्रिय स्टार से मिलने के लिए ही घर अंदर घुसे थे। बता दें, शाहरुख खान का फैन बेस बहुत बड़ा है। पुलिस के अनुसार वह सिक्युरिटी ऑडिट इसलिए कराया जाएगा ताकि भविष्य में शाहरुख और उनके परिवार को कोई खतरा न हो।


पठान से शाहरुख खान ने की धमाकेदार एंट्री


बता दें, पिछले महीने शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'पठान' ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली दो फिल्मों 'डंकी' और 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला?

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग