बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathaan) की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) पर एक बड़ी मुसीबत आ पड़ी है। दरअसल, गौरी कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उनके खिलाफ एक शख्स ने लखनऊ में FIR दर्ज करवाई है। हालांकि एक्टर की वाइफ के अलावा दो गौर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। ये केस आईपीसी की धारा 409 के तहत दर्ज किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।