हाल ही में मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'अगर कोई सोशल मीडिया पर होता है तो उसे खुद को एंटरटेनिंग तरीके से दिखाना पड़ता है और मेरे में वो बात नहीं है।' रणबीर ने कहा, 'मैं कोशिश करता हूं कि जितना हो सके अपनी प्राइवेसी को बचाकर रख सकूं। ताकि जब भी मेरी फिल्म आए तो लोग सोचे कि अरे बहुत दिनों बाद इसकी फिल्म आ रही हैं, चलो देखकर आते हैं।'