जाहिर है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने आज तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आती रहती हैं। कई बार दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं। जिससे दोनों के डेटिंग की खबरों को हवा मिल जाती है। खबर ये भी है कि शिखर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर का बर्थडे उनके साथ मनाने वाले हैं। दरअसल जान्हवी का 6 मार्च को बर्थडे है और इससे पहले ही पूरा परिवार और शिखर पहाड़िया वेकेशन पर निकल चुके हैं।