हालांकि सबसे पहले सलमान खान ने अपने सॉन्ग 'बिल्ली बिल्ली' का ऐलान करने के साथ बिल्ली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था। बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' का ये आने वाला गाना एक पार्टी सॉन्ग बताया जा रहा है, जिसे सिंगर सुखबीर ने अपनी जादुई आवाज में गाया है। इस तरह से 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट पर बिल्ली बिल्ली सॉन्ग क्रेज चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर बिल्ली सॉन्ग के इस ट्रेंड को काफी पसंद किया जा रहा है।