बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। डायरेक्टर लव रंजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच दोनों ही स्टार्स फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसे सुनकर रणबीर कपूर के फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल, फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar Release Date) में बॉलीवुड के हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है, जो रणबीर को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएगा।