बता दें कि टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। घर में उन्हें टाइगर नाम से पुकारा जाता है। इसी वजह से उन्हेंने बॉलीवुड में टाइगर नाम से अपना डेब्यू किया। इसमें कोई शक नहीं कि टाइगर श्रॉफ न सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि वे मार्शल आर्ट के भी महारथी हैं। उनका फिजिक देखकर बड़े-बड़े एक्टर्स भी बगले झांकने लगते हैं। वहीं डांस की बात करें तो उनके डासिंग स्टाइल का हर कोई दीवाना है। हीरोपंती, बागी, वॉर जैसी फिल्मों में उनकी ये सभी स्क्ल्सि देखने को मिली है।