बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'पठान' (Pathaan) जब से रिलीज हुई है, तभी से ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रही है। फिल्म ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन अब भी पठान की स्पीड थमने का नाम नहीं ले रही। आलम ये है कि किंग खान की इस फिल्म ने छठे रविवार को भारत में 2.65 करोड़ का नेट कलेक्शन करते हुए सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पठान बॉक्स आफिस (Pathaan Box Office) पर धमाल मचा रही है, अब इसके ओटीटी पर धमाल मचाने का समय आ गया है। यानी अब फिल्म के ओटीटी रिलीज की चर्चा भी शुरु हो चुकी है।