इस वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'एक बार फिर महू, मध्य प्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी। जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी।' एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अब तक 7 लाख 87 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।