18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO VIRAL: राहुल गांधी ने प्रिया प्रकाश को छोड़ा पीछे , मोदी से गले मिलने के बाद मारी आंख

राहुल गांधी ने प्रिया प्रकाश को छोड़ा पीछे , मोदी से गले मिलने के बाद मारी आंख

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jul 20, 2018

Rahul

Rahul

राजनीति में हम अक्सर कांग्रेस और बीजेपी की खींचतान देखते आए हैं। सभा के दौरान हमेशा ही लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है। नेता एक दूसरे की पोल खोलने और एक दूसरे को गलत साबित करने में लगे रहते हैं। लेकिन हाल में सभा के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया। राहुल गांधी ने हमेशा की तरह अपना भाषण शुरू किया पर इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था। दरअसल वह भाषण देने के तुरंत बाद पीएम मोदी के पास गए और उन्हें कसकर गले लगा लिया। इतना क्या कम था कि जब वह गले लगने के बाद अपनी सीट पर गए तो उन्होंने मोदी जी को आंख मारी।

यकीनन इस आंख मारने वाले सीन को देख प्रिया प्रकाश की याद आ गई। मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मनिक्या मलरया पूवी' का एक छोटे से सीन में आंख मारने की वजह से एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर रातों-रात फेमस हो गईं। प्रिया प्रकाश त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ ग्रेजुएशन कर रही हैं। वह त्रिशूर के विमला महाविद्यालय में पढ़ी हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और वे गाना भी गाती है। दरअसल, हिट बॉलीवुड सॉन्ग चन्ना मेरेया को उन्होंने गाया है जिसका वीडियो वायरल भी हुआ है। वह कुछ समय के लिए मॉडलिंग कर रही है।

पहली ही फिल्म से किया कायल

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे छात्र और छात्रा आँखों के इशारों ही इशारों में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। ये फिल्म स्कूल में हुई मुहब्बतों की कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। संगीत शान रहमान का दिया हुआ है। ये प्रिया प्रकाश की डेब्यू मूवी है। फ़िल्म में काम करने वाले ज़्यादातर कलाकार नए हैं। प्रिया प्रकाश वाला वीडियो का हिस्सा 'मानिक्या मलराया पूवी' गाने से लिया गया है। इनके साथ वीडियो में आँखों से नैन मटक्का करने वाले दूसरे कलाकार रोशन अब्दुल रहूफ हैं।