बायोपिक में कर सकती हैं काम:
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार जाह्नवी ने धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म के लिए हां कर दी है। ये एक बायोपिक होगी। जो कि गुंजन सक्सेना पर बनने जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो जाह्नवी ने धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में जाह्नवी इंडियन एयरफोर्स पायलेट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाती दिखेंगी, जिनको 1999 युद्ध के दौरान कारगिल में पोस्ट किया गया था।