
Ahan shetty
पिछले कुछ समय में बॉलीवड स्टार्स के साथ उनके बच्चे भी लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं मीडिया की भी उन पर पैनी नजर रहती है। स्टारकिड्स से जुड़े हर अपडेट और गॉसिप लोगों तक पहुुंचते हैं। अब लेटेस्ट अपडेट सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के बारे में सामने आया है। दरअसल, अहान एक लड़की को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी गर्लफ्रेंड का नाम तान्या श्रॉफ बताया जा रहा है।
दरअसल तान्या की एक तस्वीर पर अहान ने 'I Love You' लिखा है। अब उनका कमेंट देखकर तो कोई भी कह सकता है कि से दोनों रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को छिपाने के मूड में भी नहीं हैं। अब अहान फिल्मों में एंट्री से पहले ही अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। अहान और तान्या यूरोप में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।
ये दोनों इस हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हाल में तान्या ने एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह अहान के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'My Rock'। वहीं अहान ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'I Love You'। बता दें कि अहान जल्द साउथ फिल्म 'RX100' के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
Published on:
09 Sept 2019 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
