
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी जितनी फिल्मी लगती है, उतनी ही दिलचस्प भी है। दोनों की पहली मुलाकात स्विटजरलैंड में हुई थी, जहां बॉबी देओल ने उन्हें मिलवाया था। उस समय अभिषेक एक्टिंग नहीं बल्कि प्रोडक्शन में काम कर रहे थे। ऐश्वर्या उस वक्त एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। लेकिन बीते कुछ महीनों से बच्चन परिवार में विवादों ने जन्म लिया है।
ऐश्वर्या ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरू में उनका अभिषेक पर कोई क्रश नहीं था। उनके अनुसार, उन्हें कभी अपने से छोटे लड़कों पर आकर्षण महसूस नहीं हुआ था। दोनों की जोड़ी 2000 में आई फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में पहली बार एक साथ नज़र आई, लेकिन तब भी यह केवल दोस्ती तक ही सीमित रही।
अभिषेक और ऐश्वर्या की दोस्ती तब गहरी हुई जब उन्होंने साथ में गुरु (2007), उमराव जान और धूम 2 जैसी फिल्मों में काम किया। यही वह समय था जब दोनों को एक-दूसरे को समझने और करीब आने का मौका मिला। फिल्म गुरु के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज़ किया और ऐश्वर्या ने इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।
अभिषेक बच्चन ने जब ऐश्वर्या से शादी का प्रस्ताव रखा, तो वे तुरंत उनके घर रोका करने पहुंच गए। ऐश्वर्या, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति से ताल्लुक रखती हैं, ने अपने दोस्तों से रोका की रस्म के बारे में जानकारी ली। इसके बाद 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने मुंबई में शादी रचाई, जो पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी रही।
शादी के 17 साल पूरे कर चुके इस कपल की एक 11 साल की बेटी, आराध्या है। ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी समय के साथ और मजबूत होती गई है, और उनकी जोड़ी बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक मानी जाती है।
दोनों के रिश्ते में शादी के बाद भी वही प्यार और सम्मान देखा जाता है जो शुरुआत में था। इस जोड़ी को फिल्मों के अलावा भी कई इवेंट्स में साथ देखा जाता है, और उनकी केमिस्ट्री आज भी फैंस को उतनी ही पसंद आती है।
Updated on:
05 Oct 2024 06:23 pm
Published on:
05 Oct 2024 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
