8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐश्वर्या संग अनबन की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने उठाया बड़ा कदम, फैंस हुए हैरान

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से अनबन के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। कहा जा रहा है वह अब अपना घर छोड़ देंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
अभिषेक बच्चन का बड़ा फैसला

अभिषेक बच्चन का बड़ा फैसला

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि कपल के रिश्ते में काफी समय से दिक्कतें आ रही है। जिस वजह से ऐश्वर्या घर छोड़कर अपनी बेटी आराध्या के साथ अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई है। इसी बीच अब अभिषेक ने भी बड़ा कदम उठाया है। जिसे सुनकर उनके फैंस एक जगह खुश हैं तो वहीं हैरान भी हो रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने लिया बड़ा फैसला (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी दोनों की एक बेटी भी है, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खबर आई कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय का तलाक हो सकता है। दोनों के परिवार ने इस बात को ऑफिशियल नहीं किया। अब खबर है कि अभिषेक बच्चन ने 1 या दो नहीं बल्कि 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं। जिनकी कीमत लगभग 15.42 करोड़ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, भौकाल नहीं 'छल-कपट' का है खेल

अभिषेक ने एक साथ इतने अपार्टमेंट क्यों खरीदे इसकी वजह सामने नहीं आई है, पर अभिषेक बच्चन ने जो अपार्टमेंट खरीदा है वह इसी साल 28 मई को रजिस्टर कराए गए हैं। इन अपार्टमेंट के साथ 10 कार पार्किंग की जगह भी मिली है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि लगता है अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी और बेटी के साथ इन्हीं में से एक अपार्टमेंट में रह सकते हैं।