15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रेंच वर्कबुक के कवर पर छपी ऐश्वर्या की तस्वीर, इस लिए खास है ये बुक

ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर ने फ्रेंच वर्कबुक के कवर पर जगह पा ली है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Nov 28, 2019

aishwarya_rai_bachchan_features_on_french_workbook_cover.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai) की फोटोज- वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक और तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। लेकिन ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं है बल्की फ्रेंच वर्कबुक के कवर की तस्वीर है।

दरअसल, 'फायरवर्क्‍स वर्कबुक'(French workbook) के वर्ष 2019 के संस्करण में कई विश्व प्रसिद्ध जगहों और हस्तियों की तस्वीरें हैं. जिनमें से एक ऐश्वर्या राय बच्चन की भी तस्वीर है। इसके साथ ही वर्कबुक' में 'नॉलीवुड और बॉलीवुड' नामक चैप्टर में ऐश्वर्या से जुड़े कई सवाल भी हैं।

बता दें फ्रेंच वर्कबुक से हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विश्व के इतिहास और संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है। 'फायरवर्क्‍स वर्कबुक' के वर्ष 2019 के संस्करण में कई विश्व प्रसिद्ध जगहों और हस्तियों की तस्वीरें हैं जिसमें से ताज महल भी है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के बारे में भी कुछ सवाल हैं।