21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 12 साल बाद ऐश्वर्या ने सुनाई अभिषेक संग ‘झगड़े’ की कहानी, कहा- शादी बहुत जल्दबाजी में हुई…

अब पति-पत्नी हैं तो लाजमी है कि थोड़ा बहुत झगड़ा तो होना ही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान aishwarya rai bachchan ने इस बात का खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 08, 2019

aishwarya rai bachchan fight with abhishek bachchan

aishwarya rai bachchan fight with abhishek bachchan

बॅालीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai bachchanका रिश्ता आज बेहद मजबूत है। शादी के इतने साल बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है। दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। आपको बता दें इस जोड़े ने साल 2007 में शादी की थी। आज उनकी एक बेटी भी है जिनका नाम आराध्या बच्चन है। खैर, अब पति-पत्नी हैं तो लाजमी है कि थोड़ा बहुत झगड़ा तो होना ही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया है।

ऐश्वर्या से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो और अभिषेक बच्चन किस बारे में सबसे ज्यादा बहस करते हैं। इसपर एक्ट्रेस हंस पड़ी। उन्होंने बताया, 'हमारा स्वाभाविक रूप से बहुत मजबूत व्यक्तित्व है। मुझे लगता है कि बहस करने और चर्चा करने के बीच एक बहुत ही पतली लाइन है। हम बहुत चर्चा करते हैं।'

ये पूछे जाने पर कि क्या अभिषेक की कोई आदत बहस की ओर ले जाती है, तो उन्होंने कहा, ' हमारी शादी को 12 साल हो गए हैं। शादी से कई साल पहले से हम एक-दूसरे के दोस्त हैं। हम एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। हमने हमेशा बहुत बात की है। हम किसी भी चीज पर बात करते हैं।'

ऐश्वर्या ने आगे बताया, 'अभिषेक ने मुझे प्रपोज किया, जो कि शानदार बात थी। लेकिन ये बहुत जल्दबाजी में हुआ। शादी के वक्त तक मुझे ये तक नहीं पता था कि रोका क्या चीज होती है। क्योंकि मैं दक्षिण भारतीय हूं तो मुझे नहीं पता था कि रोका क्या होता है।'