3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन मनाने रोम पहुंचीं ऐश्वर्या राय, तस्वीरें-वीडियो आए सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 46वां जन्मदिन मनाने रोम पहुंच गई हैं। ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rohit sharma

•

Updated: 31 Oct 2019, 2:13 PM IST

aish.png

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 46वां जन्मदिन मनाने रोम पहुंच गई हैं। ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी हैं।

View this post on Instagram

✨👆✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रोम सिर्फ जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए ही नहीं गई हैं बल्कि कुछ बिज़नेस इवेंट में भी शामिल हो रही हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलोर में हुआ था। यह उनका 46वां जन्मदिन है। बता दें, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या सोमवार रात ही रोम के लिए रवाना हो गए थे।

View this post on Instagram

✨❤️🎊

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक ब्रांड के इवेंट में शामिल होने के बाद ऐश्वर्या परिवार संग जन्मदिन का सेलिब्रेशन करेंगी। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जो रोम में एक इवेंट में शामिल होने से पहले की हैं। तस्वीरों में व्हाइट गाउन पहने ऐश्वर्या का खूबसूरत निखार सामने आ रहा है। बता दें ऐश्वर्या ने पिछली बार भी अपना बर्थडे पति के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था।

View this post on Instagram

🌷💝🌟

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

ऐश्वर्या का इवेंट के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो रोम का है। वीडियो में ऐश्वर्या व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन पहन बोल्ड आई मेकअप के साथ नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस बनाए रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देती हैं।

View this post on Instagram

❤️DolceVita in Rome🌈✨with Longines 💝✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on